ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए।
जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए।
व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पं. मनीष सडैया, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, प्रदेश मंत्री अजीत खजुरिया, संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडेत, कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया, युवा अध्यक्ष विशाल सराफ, नगर संयोजक मंगू पहलवान, एडवोकेट अखिलेश शर्मा , शैलेंद्र सिंघई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे






