पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के पिताश्री एवं जगत इंटर कॉलेज गद्दोपुर के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आज कॉलेज परिसर के सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा, “स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा समाजवादी सोच के एक नेक और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव दूसरों की मदद की और कभी किसी का नुकसान नहीं किया। सादा जीवन और उच्च विचार उनके जीवन का आधार था। अशिक्षित क्षेत्र में उन्होंने जगत इंटर कॉलेज की स्थापना कर बेटियों को शिक्षित करने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो चुका है। आज कई छात्राएं देश की विभिन्न सेवाओं में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।”
पूर्वमंत्री ने कहा कि स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

कार्यक्रम में प्रबंधक आयुष विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य हरिलाल प्रजापति, प्रधानाचार्य अखिलेश यादव, जन्मेजय यादव, अमरनाथ विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, चन्द्र भूषण विश्वकर्मा, अमरेज यादव, सिकन्दर यादव, दीपचंद यादव, अजय यादव, राजबहादुर विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभा का समापन मौन धारण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।







