राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रगति हेतु जखौरा विकासखण्ड में समीक्षा बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 10.07.2025 को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के महत्वपूर्ण घटकों में सम्मिलित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज में अपेक्षित प्रगति हेतु श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य विकास अधिकारी, ललितपुर की अध्यक्षता में विकासखण्ड जखौरा में संचालित बैंको के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं विकास खण्ड जखौरा के समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री रमेश कुमार यादव, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), श्री सौरभ वर्नवाल, खण्ड विकास अधिकारी, जखौरा, श्री रंजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, पी0एन0बी0 ललितपुर, समस्त बैंको के जिला समन्वयक एवं जिला मिशन प्रबंधक (एन0आर0एल0एम0) भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बताया बताया गया कि विकासखण्ड जखौरा को सी0सी0एल0 हेतु पत्रावलियों के प्रेषण के लक्ष्य 220 के सापेक्ष 205 पत्रावलियों का प्रेषण विभिन्न बैंक शाखाओं में किया जा चुका है। तदोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बैंक शाखावार पे्रषित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों से समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अभी तक मात्र 10 स्वयं सहायता समूहों का लोन खाता बैंक के द्वारा खोला गया है एवं धनराशि वितरण की गई है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं निर्देशित किया गया कि दिनांक 15.07.2025 तक समस्त पत्रावलियों का लोन खाता खोलकर धनराशि वितरण कर अवगत करायें। शाखा प्रबंधकों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि आगामी एक सप्ताह में उनके द्वारा संबंधित स्वयं सहायता समूहों का सी0सी0एल0 कर धनराशि का वितरण कर दिया जायेगा। अग्रणी जिला प्रबंधक, ललितपुर के द्वारा उपस्थित शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द पत्रावलियों का अवलोकन कर बैंक सखी/ब्लाक मिशन प्रबंधक केे सहयोग से सी0सी0एल0 का वितरण कराएं एवं प्रगति से अवगत भी करायें।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज अति आवश्यक है। इस कार्य को संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा उपस्थित जिला मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन शाखा प्रबंधकों एवं ब्लाक मिशन प्रबंधकों से समन्वय करते हुए पे्रषित पत्रावलियों पर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए सी0सी0एल0 खाता खुलवायें एवं धनराशि का वितरण कराएं, जिससे जनपद की प्रगति बेहतर हो सके। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *