भारतीय जनता पार्टी ने गुरु पूर्णिमा पर संत समाज का किया सम्मान

गुरुपूजन और आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति दिखाई आस्था

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं मंडल इकाइयों ने पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार संत समाज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले भर के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मठों एवं आश्रमों में जाकर संतों, पुजारियों एवं गुरुओं का पूजन कर उन्हें तिलक, माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीधाम पहुँचकर परमपूज्य चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत तुवन मंदिर में महंत श्री राम-लखन दास जी, नृसिंह मंदिर में पुजारी लक्ष्मी नृसिंह जी, राजाराम मंदिर में पुजारी महादेव जी और श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व प्रभजोत सिंह का भी श्रीफल भेंट कर एवं शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिगंबर जैन अटा मंदिर में जाकर आचार्य श्री निर्मल सागर जी महाराज का भी सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा,

“भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमने संत समाज का पूजन कर सनातन संस्कृति के मूल स्तंभों को नमन किया है। पार्टी के निर्देश पर जिला एवं मंडल इकाइयों ने बड़ी संख्या में धर्म स्थलों पर जाकर संतों का सम्मान कर गुरुपूजन किया।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री निखिल तिवारी, दीपक परासर, ध्रुव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय, किंजल्क हुड्डैत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न केवल भारतीय परंपरा और गुरु महिमा को सजीव किया, बल्कि समाज को संतों के मार्गदर्शन से जोड़ने का प्रयास भी किया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *