
ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर मण्डल ने आज जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की एवं संचालन नगर महामंत्री रोहित रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे उपस्थित रहे। प्रारम्भ में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती पार्टी भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में पखवाड़ा मना रही हैं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । हमारे कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर मना कर उनका सन्देश आम जन तक फैला रहे हैं।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदीप चौबे ने कहा कि सन् पचास के दशक में जब हमारे देश में राष्ट्रवादियों को नेपथ्य में ढकेला जाने लगा और उनकी बात न सुनकर उन्हीं पर ज़ुल्म ढाये जाने लगे तो ऐसे में एक राष्ट्रवादी दल की महती आवश्यकता प्रतीत हुई जो संसद में राष्ट्रवादियों की आबाज उठा सके।तब डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एवं अन्य हिन्दूबादी संगठनों के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ का गठन किया।यही भारतीय जनसंघ का वर्तमान रुप भारतीय जनता पार्टी है जो इस समय विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ।
अन्त में नगर महामंत्री मनोज कुमार खटीक ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डा राजकुमार जैन,बरिष्ठ नेता हरीराम सिंह राजपूत एड,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत,चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,अजय जैन साईकिल,वृजमोहन संज्ञा, मोहन लाल रैकवार,नगर महामंत्री मंत्री मनोज खटीक, अनिल पटैरिया नीलू,डा तेजस्व श्रीवास्तव, गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत,दीपक सिंघई,दीपक वैद्य, ऋतु समाधियां,अवतार सिंह लोधी,पियुष प्रताप सिंह बुंदेला, आनन्द देवलिया, जगभान सिंह लोधी, अनुराग जैन शैलू, घनश्याम दास साहू, विक्रांत रावत, रुपेश साहू,रामेश्वर पाल,अमन सोनी, कृष्ण कांत साहू, आशीष कौशिक, धर्मेन्द्र राजपूत, चन्द्रभूषण रिछारिया, वैभव गुप्ता,रवि साहू, तिरुपति रावत,नदीम अहमद खान, संजय ढोलक, शोभाराम टीला, पंकज ताम्रकार,रामरतन राम , सुजान कुशवाहा, नितिन ग्वाला, पंकज जैन,बालकिशन राजपूत,शंकर चंदेल,राधे रैकवार , देवेन्द्र विश्वकर्मा, संजय अहिरवार,आदि उपस्थित रहे।







