बजरंग सेना,गौ पुत्र सेना सहित बहुत से हिंदूवादी संगठनों ने मिलकर माननीय जिलाधिकारी महोदय को उनके आवास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि विगत एक दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बहुत ही गाय माता मृत अवस्था में ग्राम मिर्चवारा में सड़क पर डली हुई थी जो चिकलाउआ पावर प्लांट के राख के डंपरो द्वारा कुचली गई है जिसके प्रत्यक्षदर्शी समस्त ग्रामवासी है लगातार बजाज पावर प्लांट चिगलौआ की घोर अनियमितताएं सामने आ रही हैं जिसके चलते आज बजाज पावर प्लांट की डंपरों द्वारा अनेकों गाय माता को कुचल दिया गया है
ज्ञापन में बताया गया कि बजाज पावर प्लांट के डंपर बहुत ही तेज गति से निकलते हैं जिससे कुछ दिनों पूर्व एक लड़की भी डंपर की चपेट में आकर मर चुकी है पर शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी आखिर क्यों बजाज पावर प्लांट की मनमानी की सजा यूं ही ग्राम वासियों को और अन्ना जानवरों को मिलती रहेगी
ज्ञापन में बताया गया कि डंपरों के ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर आते रोज आम जनमानस को क्षति पहुंचाते रहते हैं और वहां से निकली हुई राख से आम जनमानस को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
सभी प्रदर्शनकारियो ने जल्द से जल्द बजाज पावर प्लांट के राख वाले डंपरों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए माननीय जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया गया और सभी दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही सजा होनी चाहिए ,इनकी तेज गति को नियंत्रित करने के लिए उसे क्षेत्र में आरटीओ साहब की ड्यूटी लगाने का भी आग्रह किया
सभी सनातनी हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बजाज पावर प्लांट के डंपरों को नहीं रोका गया तो आगे चलकर सभी हिंदूवादी संगठन सभी गौ सेवक मिलकर बहुत ही उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी समस्त जिला प्रशासन की होगी…
ज्ञापन देते समय पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला,डॉक्टर दीपक पस्तोर,प्रशांत शुक्ला,शुभम पस्तोर,मनीष दुबे,उमेश भोड़ेले,खुशाल समैया,रामकुमार तिवारी,दीपक नायक,श्याम दीक्षित,हरेंद्र राजा,जयराम सेन,आदर्श दुबे,संजय सिंह लोधी,जनक कुशवाहा,रोहित कुशवाहा,अजय सिंह बुंदेला,अनुज शर्मा,शिवम तिवारी,पुष्पा झा, जितेन्द्र नायक,नितिन तिवारी मोनू,मयूर रावत,विकास झा,आलोक चतुर्वेदी,संजय कटारे,दीपेश उपाध्याय,विनीत तिवारी, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे…!!






