तालबेहट मण्डल के हर्षपुर सेक्टर में बूथ संख्या 172 में जिला अध्यक्ष ने एवं अन्य बूथों पर अनेक कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात और लगाया एक वृक्ष मां के नाम

भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के एक सौ तेईसवें कार्यक्रम को सुना और साथ ही बूथ के पदाधिकारियों और आसपास के लोगों से भी इसमें सहभागिता करायी ।इस के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एक एक वृक्ष भी लगाया गया। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने तालबेहट मण्डल के हर्षपुर मजरा के बूथ क्रमांक 172 में बूथ अध्यक्ष और उनकी कार्यकारणी के साथ आदरणीय मोदी जी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को सुना ।


तत्पश्चात परम् श्रद्धेय जनसंघ के संस्थापक विचारपुरुष आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को याद करते हुए उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसके बाद ”एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महोगनी का पेड़ भी लगाया ।
इसी तरह श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी विधानसभा के बूथ क्रमांक सतासी पर ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने जाखलौन मण्डल में, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने मिर्चवारा बूथ पर , जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने सरदारपुरा बूथ पर के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मण्डल अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निर्धारित बूथों पर मन की बात सुनी एवं‌ एक वृक्ष मां के नाम पर लगाया गया।
इन कार्यक्रमों में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,डा राजकुमार जैन, दीपक सिंघई,रवि साहू, मनीष जैन बामोर, सचिन साहू आदि ने सहभागिता की।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *