भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल ललितपुर की ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एक स्थानीय विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की, जबकि संचालन का दायित्व डा. तेजस्व श्रीवास्तव ने निभाया।

सभा के मुख्य अतिथि ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा (एड.) रहे, और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि “ग्यारह वर्ष पूर्व जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनी, तब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया था।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना ने बुंदेलखंड की महिलाओं को धुएं से निजात दिलाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है।

कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं ताकि समाज का हर वर्ग इनका लाभ ले सके।

मुख्य अतिथि विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा, “हमने सरकार बनते ही विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया था और हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा हो तथा हम ‘विश्वगुरु’ के रूप में स्थापित हों।”

कार्यक्रम के अंत में पूर्व नगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता:

रामरतन कुशवाहा (एड.), बब्बू राजा बुंदेला, प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी (एड.), बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, देवेंद्र गुरु (मीडिया प्रभारी), डॉ. राजकुमार जैन, इं. भागीरथ बरुआ, दिनेश गोस्वामी (एड.), अजय साइकिल, महावीर दीक्षित, ध्रुव सिंह सिसौदिया, मनोज खटीक, दीपक पाराशर, रजनी अहिरवार, मनीष जैन, किंजल्क हुड्डैत, हरेन्द्र सिंह बुंदेला, आशीष हुड्डैत, रूपेश साहू, रामरती रैकवार, विक्रम सिंह बुंदेला, अर्चना राजपूत, रानी जहां, जयंती रैकवार, दीपक वैद्य, अमन द्विवेदी, राजेश डोंडवानी, रवि साहू, दीपक सिंघई, रोहित रावत, अभिषेक सोनी, अशोक पड़ोरिया, रामेश्वर पाल, बाबी बबेले, संजय अहिरवार, के के साहू, रोहित चौहान, शुभम खटीक, मुकेश दुबे, लालाराम, तिरुपति रावत, पंकज ताम्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *