भारत दो हजार सैंतालीस तक होगा विकसित देशों की श्रेणी में शामिल –रामेश्वर प्रसाद सड़ैया

बानापुर-सेवा सुशासन गरीब कल्याण के केंद्र सरकार के ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के बानपुर मण्डल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता बानपुर मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा पचभैया ने की एवं संचालन अवनीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य बक्ता के रूप में चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा दीपक चौबे एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र कुमार नामदेव ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया ने कहा कि दो हजार चौदह में भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की केन्द्र सरकार आते ही हमने विकसित भारत का स्वप्न देखा था और उसी समय इस का संकल्प करके हमने दो हजार सैंतालीस तक सिद्धि की योजना बनाई थी और उस रास्ते पर हम निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के तहत आज हम हथियारों के निर्यातक देश वन चुके हैं। चीन और अमेरिका जैसे विकसित देश आज हमारी बढ़ती शक्ति की स्वीकार्यता खुले मन से करते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के मामले में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुके हैं और विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्य बक्ता डा दीपक चौबे ने कहा कि किसी विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी रीड़ उसके नागरिकों का स्वास्थ्य होता है ।हर आदमी अच्छी चिकित्सा का लाभ ले सकें इसके लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई है और जिससे गरीबों को खूब लाभ हुआ है।और अब तो सरकार ने सारे भारत के सत्तर साल से अधिक आयू के समस्त नागरिकों को यह सुविधा प्रदान की है । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बंचित सत्तर साल से अधिक आमजन का आयुष्मान कार्ड बनवाने का घर घर जाकर काम करें।


अन्त में मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनसे केन्द्रीय सरकार के ग्यारह साल बेमिसाल में किये गये विकास कार्यों की चर्चा आम जन तक पहुंचाने की अपील की ।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कमलापति रिछारिया,सहावेन्द्र सिंह गहरवार, मनोहर लाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, संदीप दुबे, राजबहादुर सिंह परमार, रामपाल सिंह लोधी, दीपक सिंह गौर, रामप्रताप सिंह परमार, जसपाल सिंह परमार, अमरेन्द्र सिंह गहरवार, संतोष कुशवाहा, सुखपाल सूर्या,सुनील चौरसिया,रतीराम सिंह राजपूत,जाहर सिंह राजपूत,निरपाल सिंह राजपूत, अशफाक ख़ान, महेश कुमार नामदेव, देवी कुशवाहा,मनोज प्रजापति, गजराज सिंह राजपूत, जितेन्द्र वाल्मीकि, अनिल सिंह लोधी,केशव कुशवाहा, महेंद्र रजक,ब्रगभान सिंह यादव, राममिलन सिंह राजपूत, आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *