नोडल अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर परखी फायर स्टेशन व मेडिकल कॉलज की परखी व्यवस्थाएं

मेडिकल कॉलेज में अधिकांश कक्षों पर मिला ताला, सफाई का अभाव, मेडिकल वेस्ट और निष्प्रयोज्य सामग्री देख भड़के नोडल अधिकारी
फायर स्टेशन के प्रोजेक्ट एस्टीमेट में मिली कमियां, गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का सत्यापन कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। नोडल अधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्री अमृत त्रिपाठी (आईएएस) ने आज शनिवार को फायर स्टेशन भवन व राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला विंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक मौजूद रहे। 
उन्होंने सर्वप्रथम फायर स्टेशन का निरीक्षण किया, उन्होंने फायर स्टेशन मे सुरक्षा उपकरणों की जांच की, उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से कहा कि शहर को आपदा से बचाने वाले इस भवन में अग्निकाण्ड से बचने के क्या उपाय हैं, नोडल अधिकारी ने फायर स्टेशन के प्रोजेक्ट एस्टीमेट का अध्ययन किया, जिसके अनुसार धरातल स्तर पर कई कमियां पायी गईं। नोडल अधिकारी ने अपने सामने ही सुरक्षा उपकरणों को चलवाकर देखा। मौके पर सायरन की आवाज बहुत धीमी थी, साथ ही स्टोर रुम में खिड़की का कांच टूटा पाया गया, जो हवा से टूटा होना बताया गया। उन्होंने एक्टीमेट में स्वीकृत कांच के बारे में जानकारी ली और गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे ठीक कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ही परिसर में गंदगी, प्लास्टिक की बोतले व पॉलीथीन आदि पायी गईं, जिस पर परिसर में उचित सफाई कराने के निर्देश दिये गए।  
इसके उपरान्त उन्होंने परिसर में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया, जो वर्तमान में निर्माणाधीन अवस्था में थे, मौके पर मजदूर कार्य करते हुए पाये गए, परिसर में पड़े मैटेरियल यथा ईंट और बालू की गुणवत्ता खराब पायी गई, जिस पर सप्लायर के बारे में पूछा गया, बताया गया कि माल कानपुर से मंगाया गया है, परन्तु फर्म के सम्बंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, जिस पर नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे अपनी निगरानी में मैटेरियल का सत्यापन करायें और एस्टीमेट के अनुसार सही मैटैरियल से कार्य कराया जाए। 
इसके उपरान्त नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज की महिला विंग का निरीक्षण किया। यहां परिसर में उन्होंने प्रसूरी मरीज के तीमारदार से बात की और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि प्रसूता गुलवन रजक का इलाज यहीं चल रहा है अभी वे डिलिवरी कराने आये हैं। उनके द्वारा बताया गया कि प्रसूता को पुष्टाहार नहीं मिला है, जिस पर अर्थ संख्या अधिकारी को निर्देश दिये गए कि वे प्रसूता को बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाओं की लिस्ट बनाकर उनका सत्यापन करायें कि कौन-कौन सी सेवाएं प्रसूता को मिली हैं और कौन सी सेवाएं नहीं मिलीं। उन्होंने जिलाधिकारी को भी निर्देश दिये कि आगामी निरीक्षण में भ्रमण के दौरान गांव की एक प्रसूता महिला को चिन्हित कर उक्त दोनों विभागों की योजनाओं का सत्यापन कराया जाए। 
           निरीक्षण के दौरान अधिकांश कमरों, शौचालयों व एक्सरे रुम के ताले लगे हुए पाये गए, चिकित्सालय में जगह-जगह गंदगी, वायोमेडिकल वेस्ट व निष्प्रयोज्य सामग्री पायी गई, इस पर घोर अपत्ती जताते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय की जनसुविधाओं को बंद रखना और गंदगी का पाया जाना अत्यन्त खेदजनक है, उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारियों की टीम लगाकर सभी कक्षों को खुलवाया जाए, पर्याप्त सफाई करायी जाए और इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करायें। स्थिति नहीं सुधरती है तो सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आकस्मिक वार्ड के निरीक्षण के दौरान पोर्टल पर दर्ज मरीजों के डेटा को देखा गया और उसका मिलान कराया गया, मौके पर प्रसूता पावर्ती निवासी जाखलौन से वार्ता की गई और उनका पोर्टल पर डेटा देखा गया, जो पोर्टल पर दर्ज नहीं था। इस पर निर्देश दिये गए कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का डेटा अनिवार्य रुप से पोर्टल पर दर्ज कराया जाए और उन्हें अनुमन्य सभी सेवाओं का लाभ दिलाया जाए। 
उन्होंने चिकित्सालय में फायर ऑडिट के बारे में पूछा, जिस पर बताया गया कि फरवरी 2025 में ऑडिट कराया गया था, मौके पर अग्निकाण्ड से सुरक्षा हेतु स्प्रिंकलर सिस्टम लगा पाया गया, परन्तु इसका परीक्षण अभी तक नहीं किया गया है, जिस पर घोर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को टीम लगाकर फायर ऑडिट व सुरक्षा उपकरणों की जांच कराने के निर्देश दिये गए, साथ ही चिकित्सालय में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के माइस सिस्टम की आवास अधिक थी, उसे कम कराने के निर्देश दिये गए। कैफिट एरिया एवं स्टाफ लाईब्रेरी (पालना कक्ष) निर्माणाधीन अवस्था में था, जिसमें मैटेरियल रखा पाया गया, जिसे साफ कराने के निर्देश दिये गए। 
निरीक्षण के दौरान ही चिकित्सालय के भीतर संचालित कैण्टीन में घरेलू सिलिण्डर का प्रयोग होता पाया गया, नोडल अधिकारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मरीजों की जान से खिलवाड़ है, उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मौके पर पानी की टंकी को देखा गया, जिस पर सफाई की तिथि 15 मई 2023 अंकित थी तथा आसपास की नालियों में गंदगी मिली, इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिये कि प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक यहां सभी पानी की टंकियों की तत्काल सफाई करायें और इसका वीडियो भी बनायेंगे। यदि तीन दिनों में टंकियों की सफाई नहीं हुई तो निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पानी का सैम्पल लेने के भी निर्देश दिये। 
चिकित्सालय में एक व्यक्ति मरीज को पीठ पर लादकर ले जाता हुआ दिखा, जिसे रोककर उससे कारण पूछा गया, उसने बताया कि स्ट्रेचर उपलब्ध न होने के कारण पीठ पर ले जा रहे हैं, इसके अलावा एक अन्य मरीज ने बताया कि उसे चिकित्सक द्वारा उनके ही क्लीनिक में प्राईवेट में दिखाने को कहा गया है, इस पर नोडल अधिकारी ने उक्त दोनों प्रकरणों की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उप जिलाधिकारी की टीम बनाकर कराने के निर्देश दिये। 
चिकित्सालय के परिसर में एक महिला द्वारा पेट का ऑपरेशन कराने की मांग की गई, जिस पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज व अधीक्षक को तत्काल मरीज को उपचार देने व ऑपरेशन कराने के निर्देश दिये गए। 
निरीक्षण के दौरान मुख्य मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा अधीक्षक (महिला) अन्य चिकित्सक व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 
———————————

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *