वरिष्ठ सहायक मत्स्य, अशोक कुमार को सेवा निवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

ललितपुर। आज 31 मई शनिवार को मत्स्य कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार का शासकीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त समारोह मत्स्य विभाग के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थिति अधिकारियों व परिवारीजनों ने उनके कार्यकाल को सराहते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, वह स्वस्थ्य रहें, दीर्घायु हों। 

इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मछुआ समुदाय और मत्स्य पालकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सरकारी कार्य में उनका पूरा सहयोग किया है। 

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में मत्स्य विभाग में अपनी अथक मेहनत, ईमानदारी, और समर्पण से कार्य करते हुए मछुआरों और ग्रामीण समुदाय के जीवन में भी महत्वपूर्ण सुधार में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि विभाग के प्रत्येक सदस्य और मछुआरों की बेहतर जिंदगी से किया जा सकता है। आपके योगदान के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे और आपके द्वारा छोड़े गए सकारात्मक प्रभावों को सदैव याद रखेंगे।

जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने कहा कि मछली पालन केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि यह लाखों लोगों की आजीविका और हमारे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने का एक माध्यम है। अशोक कुमार ने जिस तरह से मछुआरों के कल्याण के लिए कार्य किया है, वह उल्लेखनीय है। उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आपने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभाई है। 

प्रभारी अधिकारी मत्स्य मुकेश कुमार ने कहा कि वरिष्ठ सहायक के रुप में अशोक कुमार की सेवाएं उत्कृष्ट रहीं और हमेशा अपने अधिकारियों व सहयोगियों के साथ परिवार जैसा व्यवहार किया है। आपकी विदाई केवल एक अंत नहीं, बल्कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। 

अन्य विभागीय कार्मिकों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आपका यह समर्पण और ईमानदारी हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। विभाग में आपके द्वारा किए गए कार्यों का प्रभाव न केवल आज, बल्कि आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा। हम आपके भविष्य के जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं और आशा करते हैं कि आप जहाँ भी रहें, स्वस्थ और खुशहाल रहें। 

अंत में वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार को आगामी जीवन के लिए ढेरसारी शुभकामनाएं दी गईं।

विदाई समारोह में जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, प्रभारी अधिकारी मत्स्य मुकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, पूर्व सहायक निदेशक मत्स्य राजेन्द्र प्रसाद भारती एवं परिवारीजन लोेकेन्द्र कुमार, दिव्यांशी, श्रीनिवास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, महीपाल सिंह, ज्योति एवं पुत्र अंकित वर्मा व अन्य परिवारीजन उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *