विशेष सचिव नमामि गंगे डॉ. राजेश कुमार प्रजापति का मड़ावरा क्षेत्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मड़ावरा विकासखंड के तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन क्षेत्रीय विकास कार्यों और जन सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और प्रभावशीलता का मौके पर जाकर मूल्यांकन किया।

डॉ. प्रजापति ने ग्राम पंचायत गिरार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चिकित्सा सुविधाओं पर सीधा संवाद किया और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में दवाओं के स्टॉक की जांच कर संबंधित रजिस्टर से उसका मिलान किया।

निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकी का भी अवलोकन किया गया, जहां ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

विशेष सचिव ने गिरार के उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय तथा स्टाफ की उपस्थिति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को पोषण किट, वजन मापने की मशीन आदि का लाभ समय पर प्रदान किया जाए।

डॉ. प्रजापति ने मड़ावरा स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज और कौशल विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश देते हुए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने पर बल दिया।

ग्राम तिसगना में उन्होंने एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) की गतिविधियों की जानकारी ली और कृषि विभाग को किसानों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मियावाकी पद्धति से किए गए वृक्षारोपण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उपनिदेशक कृषि वसंत कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रावत, एमओआईसी डॉ. अवनीश कुमार, जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता संजीव मौर्य आदि प्रमुख हैं।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *