राष्ट्रीय बचत योजना में ललितपुर की एतिहासिक उपलब्धी

ललितपुर। जनपद ललितपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बचत योजनाओं में निवेश के क्षेत्र में एक एतिहासिक सफलता प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्धारित लक्ष्य 71 करोड़ 56 लाख के सापेक्ष दो गुने से अधिक 230.32 प्रतिशत की अद्वितीय उपलब्धी के साथ जनपदवासियों द्वारा 1 अरब 64 करोड़ 81 लाख से अधिक की धनराशि विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं-आरडी, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य योजनाओं में सीधे व अभिकर्ताओं के माध्यम से धनराशि जमा की गई है। यह आंकड़ा न केवल ललितपुर जनपद के गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के समक्ष एक प्रेरणादायी मॉडल के रुप में भी उभरा है। 
यह उल्लेखनीय है कि ललितपुर बुन्देलखण्ड का हिस्सा है, जिसे आर्थिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े जिलों में गिना जाता है। ऐसे मे यह बड़ी उपलब्धी जनपद, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है। इस सफलता का प्रमुख श्रेय जनपद के युवा और ऊर्जावान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व को जाता है, जिन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर इस बचत अभियान को जन आन्दोलन का रुप दिया। 
जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव और जिला बचत अधिकारी ने विभिन्न स्तरों पर जनजागरुकता और सहभागिता के लिए अभियान चलाकर आम जनता से लेकर दूरस्त ग्रामों तक हर वर्ग, किसान, मजदूर, महिला, समूह, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी और छात्रों को राष्ट्रीय बचत योजना के लाभों से अवगत कराकर निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धी जनपद की जागरुक जनता, समर्पित प्रशासनिक टीम और वित्तीय संस्थानों के आर्थिक सहयोग का परिणाम है, सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद ललितपुर के नागरिकों ने वित्तीय अनुशासन, भविष्य की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। 
उन्होंने विशेष रुप से अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव और जिला बचत अधिकारी डॉ विवेक कुमार चतुर्वेदी की मेहनत की सराहना करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों, बैंकिंग प्रतिनिधियों, डाक विभाग, स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों को इस बड़ी उपलब्धी के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता जनपद की सामूहिक चेतना और सहभागिता का प्रतीक है, हमारी टीम विशेष रुप से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला बचत अधिकारी ने कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बीच भी यदि इच्छाशक्ति प्रबल हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। 
राष्ट्रीय बचत योजना जहां नागरिकों को सुरक्षित एवं लाभकारी निवेश का माध्यम प्रदान करती हैं, वहीं राष्ट्र की आर्थिक मजबूती की रीढ भी हैं। ललितपुर की यह उपलब्धी दिखाती है कि यह नेतृत्व, सशक्त और आमजन को जागरुक किया जाए तो कोई भी जनपद अपनी परस्थितियों से ऊपर उठकर उल्लेखनीय कार्य कर सकता है, ललितपुर ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और सहभागिता के बल पर हर बाधा को पार किया जा सकता है और प्रगति के नये द्वार खोले जा सकते हैं।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *