ललितपुर में जिला वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग ललितपुर डॉ. शिरीन द्वारा की गई।

बैठक में डॉ. शिरीन ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु सभी विभागों के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किए जा चुके हैं, परंतु कुछ विभागों से अभी तक स्थल चयन, कार्य योजना एवं गड्ढा खुदाई की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी विभाग दो दिन के भीतर यह जानकारी प्रभागीय निदेशक कार्यालय को प्रेषित करें।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की गई और बताया गया कि वन महोत्सव सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए समस्त विभागों के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

साथ ही बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष वनों की स्थापना की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • अटल वन (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर),
  • एकता वन (सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर),
  • एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन, एवं त्रिवेणी वन।

इसके अतिरिक्त, वेटलैंड संरक्षण, वृक्ष प्रसाद / पौध भंडारा, पौधों की बारात, भाई-बहन वृक्षारोपण, पवित्र धारा वृक्षारोपण, और एक पेड़ गुरु के नाम जैसे कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना बनाई गई है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने यह भी बताया कि इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान में 20% फलदार पौधों का रोपण, एक्सप्रेसवे एवं प्रमुख मार्गों के किनारे वृक्षारोपण तथा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दो-दो सहजन पौधे वितरित कर रोपण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में जनपद की आर्द्रभूमियों के सीमांकन पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (राजस्व) श्री अंकुर श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा श्री रमेश यादव, अधिशासी अभियंता श्री भूपेश सुहेरा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री परवेज़ खान, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं NGO प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक का समापन प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *