ललितपुर में एग्रीजंक्शन योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर

ललितपुर, 28 मई 2025 — जिले के बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। उप कृषि निदेशक, ललितपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2025-26 में “स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में एग्रीजंक्शन केन्द्रों की स्थापना की जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैविक उत्पाद एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमियों की नियुक्ति की जाएगी।

पात्रता व शर्तें:

  1. आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी बेरोजगार कृषि स्नातक हो, जिसने कृषि / कृषि व्यवसाय प्रबंधन या सहबद्ध विषयों (उद्यान, वानिकी, पशुपालन, मुर्गी पालन आदि) में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।
  2. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
  3. आवेदनकर्ता को उसी विकासखण्ड के लिए आवेदन करना होगा, जहाँ वह निवास करता है।
  4. जन्मतिथि के अनुसार वरिष्ठ आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।
  5. आवेदन के साथ स्वप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो व मोबाइल नंबर संलग्न करना अनिवार्य है।

इन विकासखण्डों में होंगे एग्रीजंक्शन केंद्र:

जखौरा, विरधा, तालबेहट, बार, महरौनी, मड़ावरा

आवेदन की अंतिम तिथि:

इच्छुक आवेदक दिनांक 20 जून 2025 सांय 5:00 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर सभी दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक द्वारा कार्यालय उप कृषि निदेशक, कचहरी विकास भवन के पीछे, ललितपुर भेज सकते हैं।

निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में उप कृषि निदेशक कार्यालय, ललितपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *