“पेन्टिंग विद् आयल कलर्स“ विशिष्ट कला शिविर का भव्य शुभारम्भ


शिविर आयोजक ओमप्रकाश बिरथरे ने शिविर के विषय में बताते हुये कहा कि तैल चित्र तैल रंगो का उपयोग करके की जाने वाली एक अनूठी तकनीक है। इसके द्वारा बने हुये चित्र कालजयी होते है। जिसका लम्बा एवं समृद्ध इतिहास है। प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक समय तक तैल चित्र कलाकारों को उनकी रचनात्मकता व्यक्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम रही है। लियोनार्डो दा विंची, रम्ब्रांट और विनसेंट बानगांग, राजा रवि वर्मा जैसे विश्वप्रसिद्ध कलाकारों ने तैलचित्रकला को अपना पसन्दीदा माध्यम माना है। तैल चित्रण की शुरूआत सातवी शताब्दी में अफगान के बामियान की गुफाओं में बौद्ध कलाकारों द्वारा भित्ति चित्र बनाने में प्रथम बार प्रयोग किया गया। 15वीं शताब्दी में चित्रकला को जान बेन आइक ने एक नई ऊचाई दी और इसे एक लोकप्रिय कला तकनीक बनाने में सफल रहे। आधुनिक भारत में तैल चित्र के जनक राजा रवि वर्मा थे, जिन्होंने भारतीय पौराणिक पात्रों का जैसे राम, कृष्ण, नल-दमयन्ती आदि के चित्रों को तैल रंगों से चित्रित कर जन-जन में लोकप्रिय बनाया। बिरथरे ने बताया कि बिना किसी लाभ के इस तरह शिविर कला प्रतिभाओं के लिए दुर्लभ होते है। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे एडवोकेट गोविन्द नारायण रावत ने कहा कि भारतीय चित्रकला का इतिहास अत्यन्त प्राचीन पाषाणयुग से शुरू होकर, रामायण काल महाभारत होते हुये आधुनिक काल तक फैला हुआ है। यह कला विभिन्न शैली और माध्यमों से समृद्ध हुई, जिसमें भित्ति, लघु चित्र और आधुनिक चित्रकला शामिल है। 
संयोजक इन्टैक ललितपुर चैप्टर सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय चित्रकला का इतिहास समृद्ध और विविध इतिहास है, जो भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक जीवन का प्रतिबिम्ब है। इसकी झलक आयोजित शिविर में भी देखने को मिलती है। 
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती शांति मालवीय ने कहा कि तैल चित्रकला एक समृद्ध कला है और यह निरन्तर साधना चाहती है। शिविर में आये सभी कलासाधक पूर्ण मन लगाकर कार्य करें और निरन्तर अभ्यास जारी रखे। शिविर में 33 कलासाधक प्रतिभाग कर रहे है। 
इस अवसर पर संस्कार भारती संरक्षक गोविन्द नारायण व्यास, सूचना प्राद्योगिकी विद् विनोद त्रिपाठी, मानव आर्गनाईजेशन अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, विद्यासागर साहू, श्रीमती सुधा शर्मा, राजरानी त्रिपाठी, ज्योति पाराशर, अनिल त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, गोविन्द राम सेन, गिरीश साहू, अनुराधा मोदी, सुरेश साहू, उदयभान सिंह, तरूण जामकर, जगदीप सोनी आदि उपस्थित रहे। शिविर के प्रबन्ध्ान में महेश प्रसाद बिरथरे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के अध्यक्ष ब्रजमोहन संज्ञा ने किया।

ललितपुर। सिद्धन रोड स्थित कला भवन में कलाविद् ओमप्रकाश बिरथरे द्वारा आयोजित विशिष्ट कला शिविर “पेन्टिग विद् आयल कलर्स“ 25 मई से 22 जून 2025 तक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी डा0 राजकुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि गोविन्द नारायण रावत, संयोजक इन्टैक ललितपुर चैप्टर सन्तोष कुमार शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती शांति मालवीय एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। 
मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार जैन ने कहा कि शिविर में कलासाधकों के बीच बार बार आना, उनके तैयार किये गये चित्र देखकर मुझे एक सुखद अहसास कराते है। शिविर को देखकर ऐसा लगता है जैसे ललितपुर में कला का पुनर्जागरणकाल चल रहा है। तैल चित्रांकन शिविर बड़े शहरों में मंहगे संसाधनों में अल्प अवधि के लिए आयोजित किये जाते हैं। एक माह का उच्च स्तरीय आॅयल कलर शिविर आयोजित करना निश्चित ही प्रशंसनीय है, क्योंकि यह विधा आधुनिक एवं व्यवसायिक कला में खास जगह रखती है।  

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *