वर्ष 2025-26 में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के अवशेश पदों पर तैनाती किये जाने एवं प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु योग्य अभ्यर्थियांे से सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने विषयक।
वर्ष 2025-26 में खेल निदेशालय,उ0प्र0 के अधीन जनपदों में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालन हेतु जनपद-ललितपुर के योग्य खिलाड़ियों/अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से 29 खेलों (पावरलिफ्टिंग व साईकिलिंग को छोड़कर) में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के अवशेष पदों पर चयन एवं सेवायें प्राप्त करने के लिए आवेदन चाहे गये है। आवेदन करने के लिए रिक्तियाॅ, सेवायोजन पोर्टल पर दिनांक 25.05.2025 से प्रदर्शित हो गयी है तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08.06.2025 निर्धारित की गयी है।
अतः इच्छुक अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते है वह दिनांक 25.05.2025 से 06.06.2025 तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण
ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…
Read more





