सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत जनपद के बांधों पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित 

अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड शैलेष कुमार ने अवगत कराते हुए कहा है कि राष्ट्रविरोधी तत्वों एवं आंतकी घटनाओं तथा वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों व डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल एवं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के उच्च अधिकारियों द्वारा लिये गए निर्णयों के क्रम में जनपद के गोविन्द सागर बांध, शहजाद बांध एवं उटारी बांध सहित सभी बांधों पर वाहनों के आवागमन को जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है , परन्तु पैदल गस्त करने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
        चूंकि बांधों को सार्वजनिक आवागमन हेतु प्रयोग किया जाता रहा है और वाहनों का आवागमन भी होता रहता है, अतः वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के बांधों पर वाहनों के आवागमन को बंद किया गया है, इसके इतर पैदल चलने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। 
        उन्होंने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कहा कि वह बांधों की सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए वहां की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए फोटो/वीडयो/ब्लॉग आदि सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए कोई पाया जाता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 
           जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जनपद के बाधों की सुरक्षा के दृष्टिगत सहयोग प्रदान करते हुए बांध मार्ग पर वाहनों का आवागमन न करें और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।

         

       

           

             

           

         

  • Related Posts

    ललितपुर झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

    ललितपुर।झा समाज ललितपुर द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण किया। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया। समारोह में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सहित सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सुदृढ़ता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झांसी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद अनुराग शर्मा

    21 जून 2025 को आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने नगर में विभिन्न स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसमें सांसद ने जिले के अधिकारियों, नागरिकों और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के समापन पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व 11वीं बार एक साथ योग कर रहा है। योग न केवल शरीर और मन का संतुलन है, बल्कि यह भारत की प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है जिसने विश्व को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संतुलन की आवश्यकता को दर्शाती है। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर आज 180 से अधिक देशों में योग कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *