सखी वन स्टॉप सेंटर ललितपुर के निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, सुविधाओं में लापरवाही उजागर

ललितपुर, 17 मई 2025 — माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार सचिव श्री मयंक जायसवाल द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर खामियां और अव्यवस्थाएं सामने आईं।

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य हिंसा या संकट की शिकार महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, परामर्श, कानूनी सहायता और आश्रय जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सेंटर के किचन में साफ-सफाई का अभाव था तथा वहां आवश्यक बर्तन और अन्य सामग्री अनुपलब्ध थी। हालांकि आरओ सिस्टम लगा हुआ था और बाहर पानी का कैंपर रखा गया था। पूछताछ में उपस्थित स्टाफ ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के लिए टिफिन मंगवाकर भोजन की व्यवस्था की जाती है, जबकि शासन के अनुसार सेंटर पर ही नाश्ता और भोजन तैयार कर परोसा जाना चाहिए। सुबह और शाम का नाश्ता भी पीड़ित महिलाओं को नहीं दिया जा रहा था।

महिलाओं और बालिकाओं के लिए बने ठहराव स्थल की भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। वहां बेड तो मौजूद थे लेकिन उन पर चादर नहीं बिछाई गई थी। फाइलों के अवलोकन में भी कई अनियमितताएं पाई गईं।

निरीक्षण अपराह्न 11:15 बजे किया गया, लेकिन उस समय केंद्र प्रबंधक श्रीमती सरिता रिछारिया अनुपस्थित पाई गईं। जब उपस्थित स्टाफ से उनके आगमन का समय पूछा गया तो बताया गया कि वे प्रायः 10:30 बजे तक पहुंचती हैं, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार कार्यालय समय प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त, केस वर्कर श्रीमती ममता और श्रीमती रेशमा द्वारा ड्यूटी में अदल-बदल बिना किसी लिखित आदेश के की जा रही थी, जो नियमों के विपरीत है। निरीक्षण के समय केवल काउंसलर श्रीमती पूनम शर्मा, पैरामेडिकल नर्स श्रीमती कीर्ति यादव तथा मल्टीपर्पस कार्यकर्ता कु. अपूर्वा सहरिया उपस्थित पाई गईं।

श्री जायसवाल ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि केंद्र की व्यवस्था शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है और यह अत्यंत आपत्तिजनक है कि पीड़ित महिलाओं को निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही, कर्मचारियों की लापरवाही और समय पर उपस्थित न होना भी गंभीर चिंता का विषय है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संबंध में उचित कार्यवाही की संस्तुति की है ताकि सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके और पीड़ितों को उनका अधिकार समय पर मिल सके।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *