पाकिस्तान पर मेहरबान अमेरिका, ट्रंप और PAK सेना प्रमुख मुनीर की सीक्रेट डील! जांच के घेरे में आया यह सौदा

पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने गठन के कुछ ही दिनों के अंदर बिनांस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था जिससे इस नए संगठन को विश्वसनीयता मिल सके। अमेरिका से आई टीम का पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर ने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया और एक बंद कमरे में सौदे को लेकर बैठक आयोजित हुई थी।आखिर अमेरिका (America) आजकल पाकिस्तान (Pakistan) पर इतना मेहरबान क्यों है? यह सवाल सभी के मन में है और यह सोचकर हर कोई हैरान भी है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद तस्वीर साफ होती दिख रही है।पाकिस्तान पर अमेरिका की मेहरबानी के पीछे का कारण डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर (Asim Munir) के बीच की सीक्रेट डील है। दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक निजी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी और पाकिस्तान की सिर्फ एक महीने पुरानी गठित क्रिप्टो काउंसिल के बीच एक बड़ा सौदा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने गठन के कुछ ही दिनों के अंदर बिनांस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था, जिससे इस नए संगठन को विश्वसनीयता मिल सके।

‘आसीम मुनीर ने कराई थी डील’

बताया जा रहा है कि इस अहम सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका से एक उच्च स्तरीय टीम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंची थी, जिसका नेतृत्व कंपनी के संस्थापक जैकरी विटकॉफ ने किया। विटकॉफ काफी लंबे समय से ट्रंप के व्यवसायिक साझेदार हैं और वर्तमान में अमेरिका के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बेटे हैं।अमेरिका से आई टीम का पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर ने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया और एक बंद कमरे में बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में पाक पीएम शहबाज शरीफ और आसीम मुनीर दोनों मौजूद थे। बैठक के बाद डील फाइनल हो गई।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *