जल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित समीक्षा बैठक

आज दिनांक 15.05.2025 को अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, ललितपुर की अध्यक्षता में मेसर्स जे०एम०सी० ललितपुर द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं (मसौरा सिंदवाहा, गौना नाराहट व सैदपुर कुम्हैड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना) में पेयजल आपूर्ति व सीसी रेस्टोरेशन की समीक्षा बैठक सिंदवाहा स्थित डब्ल्यूटीपी में आहूत की गयी है। बैठक में जल निगम के सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, पीएमसी, टीपीआई एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक एवं समस्त स्टाफ ने बैठक में उपस्थित रहे।

मसौरा-सिंदवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना में 45 नग ग्राम, गौना नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 54 नग ग्राम एवं सैदपुर-कुम्हैडी ग्राम समूह पेयजल योजना में 46 नग ग्राम सम्मिलित है। अपर जिलाधिकारी महोदय, द्वारा योजनावार ग्रामों में की जा रही जलापूर्ति की समीक्षा की गयी एवं ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समस्या न हो. इसके लिए सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि अपनी देखरेख में जिन ग्रामों में लीकेज एवं ब्लॉकेज की समस्या है, उसका त्वरित निराकरण कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करे। बैठक उपरान्त डब्ल्यूटीपी कैम्पस में अधिष्ठापित स्काडा प्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।

———————

आज दिनांक15में 2025 को जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में ग्रीष्म ऋतु में जलापूर्ति से संबंधित अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे महोदय की अध्यक्षता में व सभी विभागों एवं नोडल अधिकारियों व सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक किया गया जिसमें वार्डों में पे जल से संबंधित आने वाली समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए तथा समस्त वार्डों में जल संस्थान द्वारा697हैंड पंप की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और प्रतिदिन लगभग 128 टैंकर की सप्लाई की जा रही है साथ ही 10हैंड पंप रीबोर कराए गए जिसमें तीन जगह रिवर करने के समय ड्राई मिले जिनका दूसरा स्थान चिन्हित कर लिया गया है रिपोर्ट कराया जाएगा उक्त बैठक में समस्त वार्डों में आ रही समस्याओं को निदान हेतु समस्त वार्डों के पार्षदों से समन्वय कर 16 मई 2025 से 17 मई 2025 तक दो दिनों में अपने वार्डों में पार्षदों से चर्चा किया जाना तथा प्रत्येक दिन एक बार सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने वार्डों में भ्रमण जरूर करेंगे का निर्देश दिया साथ ही समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट लोगों से अवर अभियंता श्री रिजवान खान द्वारा हैंड पंप समन्वय प्रतिदिन किया जाएगा तथा टैंकर हेतु अवर अभियंता राहुल जी द्वारा मॉनिटर किया जाएगा व उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी साथ ही अवर अभियंता श्री अखिलेश जी द्वारा समस्त प्रकार के समन्वय पत्राचार बैठक जलापूर्ति सम्बंधित डाटाबेस तैयार किया जाएगा तथा प्रत्येक बुधवार को 10:00 अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सभी सेक्टर अधिकारियों की बैठक की जाएगी तथा प्रगति की समीक्षा की जाएगी जिससे बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा विभिन्न जल की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उस पर विस्तृत जानकारी ली गई तथा संबंधित विभाग को स्वतः विजिट कर तत्काल निवारण करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय नमामि गंगे तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान अधिशासी अभियंता जल निगम अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह व नगर पालिका खुशबु jeतथा समस्त विभागों के je और समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *