नवीन पर्यटन नीति के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

ललितपुर। आज सोमवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने जिले में नवीन पर्यटन नीति 2022 के प्रचार प्रसार को लेकर एक दिवसीय पर्यटन नीति कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया। 
     कार्यशाला में लखनऊ से केपीएमजी टीम ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा पर्यटन नीति के अंतर्गत चिन्हित गतिविधियों यथा होटल, बजट होटल, वेलनेस सेंटर, स्टार वर्गीकृत होटल, हेरीटेज होम स्टे, फार्म स्टे, साह‌सिक पर्यटन परियोजना, मौसमी अस्थायी शिविर, कन्वेंसम सेंटर, कारवाँ पर्यटन ईकाइया, ईको पर्यटन रिजॉर्ट, प्रकाश एवं ध्वनि शो, स्थायी तंबू आवास, धर्मशालाओं एवं आश्रम, सार्वजनिक संग्रहालय, ग्रामीण गृह प्रवास, थीम पार्क/मनोरंजन पार्क वाटर पार्क, पर्यटन सेवा प्रदाता, ढाबे आदि में निवेश करने पर प्रोत्साहन/सब्सिडी छूट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि रु० 10 लाख से रु० 10 करोड़ तक 25 प्रतिशत सब्सिडी, रु० 10 करोड़ से अधिक तथा रु० 50 करोड़ तक 20 प्रतिशत, रु० 50 करोड़ से अधिक तथा रु० 200 करोड़ तक 15 प्रतिशत, रु० 200 करोड़ से अधिक तथा रु० 500 करोड़ तक 10 प्रतिशत एवं रु० 500 करोड़ से अधिक पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी एवं निवेशकों को पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने को प्रोत्साहित किया गया।
     बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर के माध्यम से होम स्टे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। होम स्टे के तहत पर्यटन क्षेत्रों के आसपास व्यक्तिगत घरों में कम से कम 2 और अधिक से अधिक 6 कमरों को टूरिस्टों के लिए तैयार रखा जाता है, जिस हेतु पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। अब तक 22 होम स्टे रजिस्टर किये जा चुके हैं। 
       इसके उपरान्त वे साईड अमेनिटी हेतु भूमि का प्रस्ताव, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ललितपुर की बैठक गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में नई कार्य योजना के निर्माण हेतु, जनपद में संचालित हो रहे निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई, बैठक में पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रस्ताव, जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों ‌द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें भूमि को क्लियर करते हुए पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रस्ताव को वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजना में प्रस्तावों को प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए एवं पर्यटन विभाग द‌वारा कार्यदायी संस्थाओ यूपीसीएलडीएफ, यूपीएसटीडीसी एवं यूपीपीसीएल को टाइम बाउन्ड एवं गुणवत्ता के साथ कार्य कराये जाने के निर्देश दिए गए। श्री जितेंद्र, बुन्देली सम्म्राट लोक कला मंच के द्वारा जनपद में संस्कृति ग्राम बनाए जाने का सुङले दिया गया। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, उपायुक्त उ‌द्योग अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी तथा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ललितपुर के सदस्य श्री धर्मेन्द्र गोस्वामी, श्री हरीराम निरंजन, श्री रवींद्र दिवाकर प्रधान प्रतिनिधि नाराहट, श्री जितेंद्र कुमार, श्री फिरोज इकबाल, कार्यादायी संस्था यूपीएसटीडीसी के एपीएम एवं जनपद के होटल संचालका मालिक आदि मौजूद रहे। उक्त बैठक का संचालन हेमलता पर्यटक अधिकारी दवारा किया गया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *