ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत मई 2025 माह के राशन (अन्न) का वितरण 9 मई से 20 मई 2025 तक किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा शासनादेश संख्या 2177/वि0पू0जा0-फस्र्%क्यूप् वितरण/2024 दिनांक 10 मई 2025 के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि भारत सरकार के पत्र संख्या 4-7/2011-P.D.I. (E-318674) दिनांक 6 मई 2025 के निर्देशों के तहत अगस्त 2025 हेतु खाद्यान्न का अग्रिम उठान करते हुए उसका वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
भारत सरकार के निर्देशों के तहत आगामी तीन महीनों के खाद्यान्न के अग्रिम उठान के कारण, मई माह के राशन वितरण की अंतिम तिथि 25 मई 2025 से घटाकर 20 मई 2025 कर दी गई है।
निर्देश:
जनपद ललितपुर के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वे 9 मई से 20 मई 2025 के बीच निर्धारित मूल्य पर अपने कोटेदारों से बायोमेट्रिक (ई-पॉस मशीन) के माध्यम से राशन प्राप्त कर लें।
नोट: निर्धारित अवधि के बाद खाद्यान्न वितरण नहीं किया जाएगा, अतः सभी लाभार्थी समय से राशन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।






