माँ, तू मेरी पहली दुआ है,
हर दर्द में तू ही तो दवा है।

तेरे बिना ये साँसें भी अधूरी हैं,
तेरे प्यार में ही तो मेरी दुनिया पूरी है।
जब गिरा, तूने थामा,
जब रोया, तूने चुप कराया।
हर मोड़ पर तू बनी मेरी ढाल,
तेरे जैसा ना कोई, तू सबसे कमाल।
तेरे हाथों का खाना, वो मीठी सी झिड़की,
तेरे गले की गर्मी, वो पल की झलकियाँ।
जो तूने किया, वो कोई कर न पाया,
तेरे त्याग को शब्दों में कह न पाया।
माँ, तेरा शुक्रिया उन अनकहे लम्हों के लिए,
हर चुपचाप दिए गए प्यार के लिए।
मदर्स डे पर बस इतना कहना है,
मेरी पूरी दुनिया – बस तू ही रहना है।
Uma Rajpoot____







Nice