सरकारी जमीनों पर न होने पाये कब्जा, दोषियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही : डीएम 

चारागाह की भूमि पर होगा वियावाकी वृक्षारोपण, फलदार पौधे व हरी घास लगायी जाएगी

ललितपुर। आज शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत कल्यानपुरा विकास खण्ड बिरधा का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत कल्यानपुरा के श्यामपुरा में खाली पड़ी 30 एकड़ भूमि में मियाबांकी वृक्षारोपण, मोरिंग (सहजन) वृहद वृक्षारोपण, अमृत सरोवर तथा पार्क का निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उक्त सभी कार्य 2-3 दिवस में प्रारम्भ कराते हुये वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व गड्डाखुदान कार्य पूर्ण करते हुये वृक्षारोपण आरम्भ कराने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी जमीनों पर कब्जा न होने पाए, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और ऐसी सरकारी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराते हुए मियावाकी वृक्षारोपण कराये और हरी घांस उगायें। 
इस दौरान ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में पुराने मियाबाकी वृक्षारोपण कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुराने प्राविधान के अनुसार शेष बेड का निर्माण 5 जून से पहले पूर्ण कर वृक्षारोपण कार्य आरम्भ किये जाने तथा मियाबाकी स्थल के अन्दर निर्मित कराये जा रहे तालाब निर्माण का कार्य 10 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मियांबाकी स्थल पर पार्क निर्माण, बैडमिन्टन कोर्ट, थ्संह च्वपदज निर्माण कराने के निर्देश दिये गये। मियाबांकी वृक्षारोपण स्थल में फलदार पौधों के ब्लाक में कुछ पौधे सूखे पाये गये, जिसके सम्बन्ध में सूखे पौधों का आंकलन कर उनके स्थान पर  5 जून तक नये पौधे रोपित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान में बास्केटवाल कोर्ट तथा बैडमिन्टन कोर्ट का कार्य चलता पाया गया, जिसे एक सप्ताह में पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा, जिला पंचाचत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा एवं ग्राम सचिव आदि मौजूद रहे। 

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *