ललितपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के तहत प्रथम महिला प्रकोष्ठ का गठन, अनीता मोदी बनीं अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष के अंतर्गत अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र, ललितपुर में महिला मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में ललितपुर में प्रथम महिला प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्रीमती अनीता मोदी को अध्यक्ष एवं श्रीमती अनुपमा बजाज को महामंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल जैन (सिकंदराबाद) की अध्यक्षता एवं प्रांतीय संयोजिका श्रीमती मीनू जैन (गाजियाबाद) के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं सामूहिक मंगलगान “भावना दिन रात मेरी, सब सुखी संसार हो” से हुआ।

प्रकोष्ठ में अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ भी की गईं: मधु जैन खजुरिया को उपाध्यक्ष, सुषमा जैन को कोषाध्यक्ष, अंजली सराफ को मुख्य संयोजिका, जबकि मोहनी जैन, उमा जैन, सुषमा खजुरिया और विजया जैन हिरावल को सह संयोजिका नियुक्त किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर तिलक, माला और साहित्य से सम्मानित किया गया।

जवाहरलाल जैन ने इस पहल को महिलाओं की तीर्थों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में भागीदारी को सशक्त करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस महिला प्रकोष्ठ के गठन से तीर्थक्षेत्रों के संरक्षण एवं संवर्द्धन को गति मिलेगी।

प्रांतीय संयोजिका मीनू जैन ने नवगठित प्रकोष्ठ की भूमिका स्पष्ट करते हुए मासिक बैठकें, तीर्थ वंदना, घर-घर गुल्लक योजना, सुव्यवस्थित आय-व्यय विवरण और बुंदेलखंड के तीर्थों के विकास जैसे कार्यों पर जोर दिया।

इस अवसर पर आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव पर प्रकाशित दो कृतियों — “पट्टाचार्य महोत्सव विशेषांक” एवं “गणाचार्य श्री विरागसागर महाराज: व्यक्तित्व-कृतित्व” — का विमोचन भी किया गया। इनका संपादन डॉ. सुनील संचय द्वारा किया गया।

कई सदस्यों ने समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की, जिनमें अनुपमा बजाज, अनीता मोदी, संगीता जैन (बानपुर), भक्तामर महिला मंडल ललितपुर सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील संचय ने किया तथा स्वागत उपाध्यक्ष अनिल अंचल, डॉ. संचय एवं वरिष्ठ सदस्य सुरेशबाबू एडवोकेट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरती जैन, मीना जैन, मधु जैन, सुषमा जैन, शुभ्रा जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *