जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक  संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए  नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम  जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक की। 
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जरुरतमंदों को उचित दर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 7 जन औषधि केन्द्रों की स्वीकृति मिल गई है, जिसके सम्बंध में कार्यवाही प्रचलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सघ्भी जनऔधषि केन्द्र क्रियाशाील होकर जनपद के जरुरतमंदों को सेवाएं प्रदान करें। 
उन्होंने जनपद की चिकित्सा इकाईयों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रªेशन अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिम्मदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपकेन्द्र स्तर की प्रसव इकाईयों को बढ़ाने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं अनाधिकृत इकाईयों का चिन्हींकरण करने के साथ ही टीकाकरण हेतु छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के निर्देश दिये। 
संक्रामक रोगों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संक्रामक रोग एवं किसी महामारी से बचने एवं लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों को कार्यवाही करने केे निर्देश दिये गये। साथ ही लोगों में बढ़ रहे हायपरटेशन एवं डायबिटीज की बीमारी के न्यूनीकरण हेतु लक्षणयुक्त मरीजों को चिन्हित कर रणनीति बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दियेे। 
जिला पंचायती राज अधिकारी को ग्राम-वार साफ सफाई की व्यवस्था, जलभराव को दूर करने हेतु निर्देश दिये। समस्त अध्यापकों को स्कूलों में हाथ धोने के महत्व, स्वच्छता एवं स्वच्छ पानी पीने के लाभ को प्रार्थना के पश्चात बच्चों को प्रतिदिन बताने एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण पुर्नवास केन्द्रों पर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के भी निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कम उपलब्धि वाली आशायें एवं जो ए0एन0एम0 टीकाकरण, ए0एन0सी0 एवं संस्थागत प्रसव कराने में रूचि नहीं ले रही हैं उनके विरूद्ध दंण्डात्मक कार्यवाही/सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए।
वी0एच0एन0डी0 सत्रों का अनुश्रवण विभिन्न विभागों द्वारा कराये जाने एवं आगामी बैठक में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, समस्त एमओआईसी, चिकित्सा अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *