
जनपद में ग्रीष्म ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 28.04.2025 को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 25 मु0 चौबयाना का सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री अरविंद वर्मा अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी व वार्ड पार्षद श्री धर्मवीर कुशवाहा के साथ निरीक्षण व वार्ड में बैठक आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पाया कि वार्ड नंबर 25 मु0 चौबयाना में 8 हैण्डपम्प खराब पड़े हुए है, वार्ड में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त मात्रा में नहीं है, जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री अरविंद वर्मा को वार्ड में 02 टैंकरों को बढ़ाते हुए पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने एवं खराब पड़े 08 हैण्डपम्पों की मरम्मत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, वार्ड पार्षद श्री धर्मवीर कुशवाहा, सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री अरविंद वर्मा अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम, गैरिज प्रभारी श्री अमित कुमार, संबंधित वार्ड के स्वास्थ्य नायक सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






