जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद की स्थिति खराब, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जनशिकायतों/आईजीआरएस संदर्भों के ससमय निस्तारण व शिकयतकर्ताओं की संतुष्टि हेतु जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से विभागवार जनशिकायतों का ब्यौरा प्रस्तुत किया,  जिसमें बताया गया कि अप्रैल माह में कुल 715 फीडबैक मिले, जिनमें से 408 असंतोषजनक हुए, इस प्रकार माह अप्रैल में जनपद को 30 में से कुल 8 अंक मिले।

            इसके अलावा माह में 326 नेगेटिव फीडबैच हुए और असंतोषजनक 408 फीडबैक में संबंधित अधिकारियों द्वारा मात्र 231 आवेदकों से संपर्क किया गया, 177 आवेदकों से संपर्क नहीं किया गया, अतः नवीन शासनादेश के अंतर्गत इस बिंदु में जनपद को 10 में से मात्र 2 अंक ही प्राप्त हुए। 

इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में काफी हद तक शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्टि दर्ज करायी है, यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि अधिकारी स्वयं शिकायतों का रिव्यू नहीं कर रहे हैं, अधीनस्थ स्टाफ के भरोसे शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त अधिकारी अपनी लॉगइन आईडी से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन रिव्यू करें, अब से जो भी संदर्भ संबंधित अधिकारी निस्तारित करे, उसके संबंध में आवेदक को पहले अवगत कराए, मौके पर जाकर शिकायकर्ताओं का पक्ष सुने व पूरी गंभीरता के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्ठ करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जनपद की स्थिति खराब है, इसमें सुधार न हुआ तो संबंधित अधिकारी को अपने समक्ष बुलाकर प्रत्येक कार्य दिवस में आवेदक को कॉलिंग कराई जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

    ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…

    Read more

    Continue reading
    ललितपुर: व्यापारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, स्मार्ट मीटर पर रोक की रखी मांग

    ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *