केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट

ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी की उपलब्धता के लिये ऋण की अति आवश्यकता महसूस की गयी। जिसके कारण 01.06.2020 से योजना का शुभारम्भ किया गया। प्रथम चरण का समापन दिसम्बर 2024 में होने के उपरान्त द्वितीय चरण का आरम्भ सितम्बर 2025 से किया गया। द्वितीय चरण में प्रथम ऋण रू 15000.00, द्वितीय ऋण रू 25000.00 एवं तृतीय ऋण रू 50000.00 प्रदान किया जायेगा।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार ललिरपुर में जनपद के 10 लाभार्थियों को मा जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी के द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर बताया गया कि मा. प्रधानमंत्री जी के द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड से लाभार्थी न्यूनतम रू 10,000 अधिकतम रू 30,000 की धनराशि निकासी कर सकता है, जिसे 50 दिन तक वापिस करने पर ब्याज देय नहीं होगा।
प्रधान मंत्री स्ट्रीटवेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजनान्तर्गत ऋण की प्रथम किश्त रू 15,000, द्वितीय किश्त रू 25,000 एवं तृतीय किश्त रू 50,000.00 प्रदान किये जाते हैं। जनपद में अब तक प्रथम ऋण के 5170, द्वितीय ऋण के 1787, तृतीय ऋण के 495 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है।
मा0 राज्यमंत्री श्रम एवं सेवा योजन विभाग उ0प्र0 सरकार ने अपने सम्बोधन में योजना की जानकारी लाभार्थियों को दी एवं बताया कि प्राप्त ऋण से अपना व्यवसाय करें एवं समय से किश्तों का भुगतान करें एवं मिलने वाले कैस-बैक का लाभ उठायें।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर ललितपुर, सी0एम0एम0 डूडा राकेश चन्द्र त्रिपाठी, सी0एल0टी0सी0 डूडा शशी कर्दम, कंप्यूटर ऑपरेटर रामनन्दन सेन एवं स्व0निधि योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 77, माह जनवरी 2026

  • Related Posts

    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading
    भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के व ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन व एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला आयोजन को लेकर मानीटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

    ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला के आयोजनों की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की मानीटरिंग कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन एस आई आर प्रमुख हरीराम निरंजन ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत ने वताया कि कल दिनांक 30 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12 वजे से स्थान अमर पैलेस में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा ललितपुर का अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर कार्यक्रम की द्वितीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के संयोजकों सहित समस्त बी एल ए टू को आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी अवसर पर चल रहे जन्म सप्ताह के अन्तर्गत विधानसभा…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *