ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला के आयोजनों की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की मानीटरिंग कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन एस आई आर प्रमुख हरीराम निरंजन ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत ने वताया कि कल दिनांक 30 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12 वजे से स्थान अमर पैलेस में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा ललितपुर का अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर कार्यक्रम की द्वितीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के संयोजकों सहित समस्त बी एल ए टू को आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी अवसर पर चल रहे जन्म सप्ताह के अन्तर्गत विधानसभा ललितपुर का अटल स्मृति सम्मेलन मनाया जा रहा है। जिसमें मां अटल जी के संस्मरण एवं काव्यपाठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा वी एल ए टू के माध्यम से एस आई आर की प्रगति पर समीक्षा की जायेगी।
। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने सभी अपेक्षितों से आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाठक, प्रांतीय प्रतिनिधि शशिशेखर पांडेय, लक्ष्मी रावत,रुचिका बुन्देला,रजनी अहिरवार, रमेश कुमार कुशवाहा नझाई,दीपक पाराशर, सुनीता पंथ, किंजल्क हुड्डैत, कृष्ण बिहारी कुशवाहा एड आदि उपस्थित रहे।





