गर्मी के मौसम में जनपद में न हो पेयजल संकट, निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करें: डीएम

शहर की पेयजल समस्याओं के निराकरण व निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने डीएम ने की बैठक

जल निगम, जल संस्थान व नगर पालिका के अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शहर के विभिन्न वार्डों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति एवं गंदे पानी की सप्लाई तथा जल निगम निर्माण खण्ड द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान काटी गई सड़कों, गलियों की मरम्मत नहीं किये जाने की शिकायतों को लेकर आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जल निगम ग्रामीण व शहरी एवं जल संस्थान तथा नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण खण्ड डिवीजन झांसी को कड़े निर्देश दिये कि अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत शहर में डाली जा रही पाइप लाइनों के दौरान क्षतिग्रस्त की जा रही गलियों व सड़कों की साथ-साथ मरम्मत करायी जाए, अन्यथा उनके सम्बंधित ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर बंद किया जाएगा।
उन्होंने नगर पालिका से अब तक की क्षतिग्रसित गलियों व सड़कों की सूची, जिनकी मरम्मत की जानी है, मौके पर ही अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण खण्ड को उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिये कि आगामी 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने नगर पालिका के वार्ड नं0 17 सहित अन्य वार्डों से भी गंदे पानी की सप्लाई को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण खण्ड को निर्देश दिये कि वह आपसी समन्वय बनाकर सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में गंदे पानी की सप्लाई न होने दें। इसके लिए वह अपने जेई को लगाकर शुद्ध पानी की पर्याप्त सप्लाई शहर में कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बैठक के दौरान आगामी गर्मियों में जल संकट को ध्यान में रखते हुए अभी से अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण खण्ड को निर्देश दिये कि वह जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे सभी पेयजल संयंत्र एवं निर्माणाधीन कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कर लिये जायें, जिससे जनपदवासियों को गर्मी के मौसम में पेयजल जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मुकेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मुंशीलाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अवर अभियंता जल निगम अरुण कुमार बौद्ध, अवर अभियंता नपा खुशबु खान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 105, माह नवम्बर 2025

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *