जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति प्रेस विज्ञप्ति

ललितपुर जिले के विकास के लिए सितंबर तिमाही वित्त वर्ष 2025-2026 मे वितरित किया 173.06 करोड़ का ऋण-

वित्त वर्ष 2025-2026 में लक्ष्य 282.31 के सापेक्ष 61.29 प्रतिशत 173.06 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया जा चुका है । गुरुवार को जिलाधकरी महोदय की अध्यक्षता मे आयोजित वैठक के दौरान श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक एवं आई.डी.बी.आई बैंक को ACP के सापेक्ष ऋण वितरण न होने व CD Ratio ऋणजमनुपात राष्ट्रीय मानक 60% से भी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं
जिले के बाकी बैंकों ने अपने लक्ष्य प्राप्त किये जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष जताया है।
सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी गवर्नमेंट स्पांसर स्कीम को 25 तारीख से पहले निस्तारण करके खत्म करें, क्योंकि सभी स्कीम की स्पेसिफिक समीक्षा सीएम-बोर्ड के तहत की जा रही है।

जिले का रैंकिंग खराब ना हो, इसके लिए सभी बैंकों को अपनी कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया है। अगर जिले की रैंकिंग खराब होती है, तो संभावित बैंक के उच्च अधिकारियों को इसमें सामिल किया जायेगा।

अध्यक्ष महोदय के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ऋण वितरण योजना वित्त वर्ष 2025-2026 की समीक्षा करते हुए सभी बैंक अधिकारी व सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी विभागों को ऋण वितरण कर वांछित प्रगति सुनिश्चित करना होगा । उन्होंने विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओ की समीक्षा की जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड , फसली ऋण , प्राथमिकता क्षेत्र ऋण ,CM युवा आदि अन्य सभी को योजना की प्रगति पर जोर देने के लिए प्रेरित किया । साथ ही बैंकर्स को SHG क्रेडिट लिंकेज , सीएम युवा ऋण स्वीकृति के लंबित आवेदन को पूरा करने के लिए निर्देश दिए । समीक्षा के दौरान जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजित कुमार ने सभी जिला सम्न्यबक को निर्देश दिए कि शाखा मे लंबित ऋण पत्रावलियो को जल्द से जल्द निपटान करें जिससे की जनपद रैंकिंग स्थिति में अतिशीघ्र सुधार हो सके एवं उ. प. शासन द्वारा संचालित स्वरोजगारपूरक एनआरएलएम SHG, PM स्वनिधी योजना सहित योजनाओं के अंतर्गत अधिक संख्या में पात्र को रोजगार उपलब्ध कराया जाए । बैठक में , रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री विशाल यादव , श्री अतिरंजन सिंह जिला विकास अधिकारी, श्री यशराज सिंह उप कृषि निर्देशक,श्री राजीव कुमार जिला कृषि अधिकारी, श्री जमाल अख्तर DIC, श्री सलिल अर्कवंशी श्री मुकेश पटेल , श्री सतीशचन्द्र, RSETI एवं विभिन्न बैंकों के जिला सम्न्य्बयक ,जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहें ।

जिला न्यायालय के निर्देशानुसार, सभी बैंक एनपीए रिकवरी अभियान हेतु आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13/12/2025 को मद्देनज़र रखते हुए अधिक से अधिक नोटिस संबंधित उधारकर्ताओं को प्रेषित करें तथा बैंक नियमों के अनुसार अधिक से अधिक प्रकरणों का ओटीएस/कम्प्रोमाइज़ के तहत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इन योजनाओं की प्रगति पर दिया जोर
बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शहरी व ग्रामीण आजीविका, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, जिला उद्योग केंद्र की योजनाएं, पीएम विश्वकर्मा योजना, अटल पेंशन योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, और सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *