माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार श्री अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के आयोजन के संबंध में जनपद के समस्त नोडल अधिकारी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया!
बैठक में श्री मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, श्री कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर, श्री ज्ञानेन्द्र विक्रम उपजिलाधिकारी ललितपुर, श्री वी.के., ए0आर0टी0ओ0 ललितपुर, श्री रंजीत कुमार प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, श्री डी0एस0 दयाल जिला सूचना अधिकारी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, एस0डी0ओ0 ललितपुर, श्री जितेन्द्र स्वरूप, नगर पालिका ललितपुर, श्री मुंशी लाल वर्मा जल संस्थान, श्री अनिल, एल0ई0ओ0, श्री राकेश कुमार, एस0ओ0सी0, श्री वीरवल सिंह, विद्युत वितरण -2, श्री सतेन्द्र तोमर सब डी0एफ0ओ0, ललितपुर उपस्थित रहे।
बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा की गई आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत करें एवं अधिक से अधिक नोटिस की तामीली करावें तथा हर संभव प्रयास करें जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके

दिनांकः 19.11.2025
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
ललितपुर।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *