नेमवि में विश्व विरासत सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भभारत राष्ट्र की सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विरासत से युवा पीढ़ी लें प्रेरणाः जिलाधिकारी

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के तुलसी सभागार में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह दिनांक 19 नवंबर से 25 नवंबर का समारोहपूर्वक जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा भारत की 44 विश्व विरासतों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा प्रदर्शनी को छात्र छात्राओं के मध्य प्रदर्शित किया गया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत में अनेक सांस्कृतिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक और मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं, इनमें कोर्णाक का सूर्य मंदिर, आगरा का ताजमहल एवं किला, संाची के बौद्ध स्तूप, अजंता और एलोरा की गुफाएँ, हम्पी और खजुराहो के सांस्कृतिक स्मारक शामिल हैं। वर्तमान में भारत में कुल 44 विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 36 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित (कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान) शामिल हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहृवान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ना होगा जितना अधिक हम अपनी विरासत से जुड़ेंगे उतना ही हम अपनी संस्कृति को मजबूत करेंगे।
विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप चौबे प्रबंधक नेहरू महाविद्यालय ललितपुर ने कहा की बुंदेलखंड में अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमारा जनपद ललितपुर इतिहास संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत संपन्न है। हमारे ऐतिहासिक स्थलों में देवगढ़ दूधई पाली बालाबेहट तालबेहट वानपुर अत्यंत महत्वपूर्ण है इन्हें भारतीय पर्यटन के प्रमुख केदो से जोड़ना हम सब की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि विश्व विरासत की 44 में से दो विरासतें विश्वविद्यालय हैं जो हम सभी आचार्यों के लिए गौरव की बात है। नालंदा विश्वविद्यालय एवं पश्चिम बंगाल का शांति निकेतन विश्व भारती विश्वविद्यालय का इस सूची में शामिल होना भारतीय ज्ञान परंपरा को रेखांकित करता है। इसको विश्व विरासत में शामिल करके विश्व स्तर पर सभी ने माना है की भारत की ज्ञान परंपरा सर्वश्रेष्ठ है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी के अधीक्षण पुरातत्व विद डॉ. प्रवीण सिंह ने कहा कि बुन्देलखण्ड में अनेक किले, मंदिर, सांस्कृतिक स्थल, प्राचीन गुफायें, पर्यटन स्थल राष्ट्रीय स्तर के हैं, जिन्हें विश्व धरोहर में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रयास कर उन स्थलों का चिन्हित कर केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम परिवार से संबंधित डॉ रमेश किलेदार ने ललितपुर के स्वतंत्रता संग्राम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अनेक संस्मरण सुनाएं। इसे छात्र-छात्राओं ने बड़े मनोयोग से सुना।
इस अवसर पर भारतीय विश्व विरासत पर आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 21 नवंबर को निबंध प्रतियोगिता एवं 24 नवंबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में उप मण्डलीय अधिकारी समीर दीवान, सचिन कुशवाहा, मनोज वर्मा, डॉ. आशा साहू, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, जितेन्द्र कुमार, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डॉ. एस.एस. चौहान, डॉ. सूबेदार सिंह, डॉ. जितेन्द्र राजपूत, डॉ.वर्षा साहू, मनीष वर्मा, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. जगवीर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. दीपक पाठक, डॉ. प्रीति सिरौटिया, फहीम बख्श, अंकित चौबे, धु्रव किलेदार आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिन कुशवाहा ने किया जबकि अंत में उप मण्डलीय अधिकारी समीर दीवान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *