सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर

जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों समीक्षा की
 खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व ब्लॉक प्रोग्राम व समुदाय मैनेजरों को लगाई फटकार, सुधार न होने पर सेवा समाप्त करने की दी चेतावनी
 बैठक से अनुस्थिति, कार्य में शिथिलता व लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारी जखौरा का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण किया तलब

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्तरीय शासी निकाय की बैठक कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर गहन समीक्षा की और लपरवाह अधिकारियों व चिकित्सकों को फटकार लगायी और वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
बैठक के दौरान विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बार और बिरधा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि अगली बैठक तक स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पैरामीटर्स में अपेक्षित सुधार न हुआ तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर व ब्लॉक कम्युनिटि प्रोसेस मैनेजर को कारण बताओ नोटिस के साथ चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने व कार्य में शिथिलता व लापरवाही पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी जखौरा का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया ।

मड़ावरा और महरौनी सहित सभी विकासखण्डों में पिछले वर्ष की अपेक्षा संस्थागत प्रसव कम होने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए थर्ड पार्टी यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिये, जिससे स्पष्ट हो सके कि संस्थागत प्रसव में कमी किन कारणों से आ रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विकासखण्डों में नवीन प्रसव इकाईयां तैयार कराकर सभी प्रसव संस्थागत कराना सुनिश्चित करें, इसके लिए उन्होंने सभी को निर्देश दिये कि वह आशा और एएनएम को ट्रेनिंग कराकर सक्रिय करें कि कोई भी प्रसव बाहर न हो।
नियमित टीकाकरण के सम्बंध में निर्देश दिये गए कि सभी केन्द्रों पर शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने -अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन मशीनें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सीएमएस डॉ गजेन्द्र सिंह, डीपीआरओ कुॅवर सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला कार्यक्रम अधिकाीर नीरज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश भारती, डीपीएम रजिया फिरोज, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सौरभ सक्सेना, डीसीपीएम गनेश टैगोरिया, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 85, माह नवम्बर 2025

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *