आज दिनांक- 14 नवम्बर, 2025 को जिलाधिकारी महोदय, ललितपुर की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति/जिला कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलैक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में किया गया, जिसके अन्तर्गत वर्ष 2025-26 एवं 2024-25 में राजकीय/निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गयी। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय- ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य की प्रगति एवं सेवायोजन पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी महोदय, ललितपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रशिक्षण प्रदाता आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष त्वरित कार्यवाही कराते हुए लक्ष्य की पूर्ति अविलम्ब पूर्ण करें। लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं किये जाने पर लक्ष्य को निरस्त करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, जिला कौशल समिति/जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण, श्री राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य, रा0औ0प्र0सं0/जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, श्री आरिफ खांन, जिला कौशल प्रबन्धक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, श्री प्रेमचन्द्र प्रजापति, कार्यालय सहायक, श्री कमलेश सेन, सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदाता के प्रतिनिधियों इत्यादि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। श्री राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य, रा0औ0प्र0सं0/जिला समन्वयक द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों का बैठक में उपस्थित होने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
(राजपाल सिंह)
जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य, रा0औ0प्र0सं0
जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई,
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, ललितपुर।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *