दातागंज बदायूं।

मैथिल शर्मा विश्वकर्मा सभी एक है।सभी भगवान विश्वकर्मा के सन्तान है।सभी पीडीए परिवार का हिस्सा है। सभी एकजुट होकर रहे तो मजबूती आयेगी।

उक्त बातें बदायूं के दातागंज में श्यामलाल चिरौंजी लाल इण्टर कालेज में आयोजित विश्वकर्मा मैथिल समाज के पीडीए सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की पीडीए देश की सबसे उत्तम विचार धारा है।यही सभी की सुरक्षा भी करेगा तथा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटायेगा तथा 2027 में सपा की सरकार बनायेगा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण और विकास किया है।कारीगरी विज्ञान और तकनीक निर्माण में विश्वकर्मा लोगों ने देश को बनाया है। हमारे समाज के इतिहास को दबाने की साज़िश हुई। मैथिल विश्वकर्मा का नाम इतिहास से हटाया गया।जिस समाज को मिटाना है उसका इतिहास मिटा दो समाज अपने आप मिट जायेगा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा काश्मीर में लोहार वंश का 150 वर्षों तक शासन रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और देश के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के थे। संचार क्रांति लाने वाले सैम पित्रोदा और मूर्तिकार भी राम सुथार विश्वकर्मा समाज के थे।देश दुनिया के निर्माण और विकास में विश्वकर्मा समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा।लेकिन देश में विश्वकर्मा समाज की सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है।

हमारी राजनैतिक हिस्सेदारी शून्य है। हमारे समाज के एमपी एमएलए विधानसभा लोकसभा में नहीं है। विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न की आवाज सदन में ‌नही उठाया जा सकता क्योंकि विश्वकर्मा समाज के एमएलए नहीं है। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का मन्त्री नहीं है जिस समाज का सरकार में मन्त्री नहीं होता है और उसकी हिस्सेदारी नही होती है उसका समाज का विकास नहीं हो सकता।

विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या 7 प्रतिशत है। प्रत्येक विधानसभा में हमारी वोट संख्या 10 हजार से 15 हजार है लेकिन संगठित न होने के कारण हमारी ताकत दिखायी नहीं देती।अगर हम एकजुट होकर निर्णय ले ले और एक साथ वोट करें तो हम सरकार बना सकते हैं।

समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी।एमएलसी बनाया सरकार में मंत्री बनाया विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी। भाजपा ने विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटाया है।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा का सार्वजनिक अवकाश माननीय अखिलेश यादव जी घोषित किया। मैथिल समाज के देवता भगवान परशुराम जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। भाजपा ने अवकाश निरस्त कर मैथिल विश्वकर्मा समाज का अपमान किया।अगर सपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का मन्त्री बना तो भाजपा सरकार में क्यों नहीं बना। भाजपा केवल वोट लेना चाहती है लेकिन समाज को कुछ देना नहीं चाहती।

भाजपा राज में सबसे ज्यादा उत्पीड़न मैथिल विश्वकर्मा समाज पर हुआ। बदायूं के खेड़ादास की घटना में शर्मा समाज के लोग पिटे मार खाये और उन्हें जेल भी भेजा गया। मुकदमा विश्वकर्मा पर हुआ बड़ी जाति के लोग आज भी घूम रहे हैं। उनपर मुकदमा नहीं लिखा गया।शाहजहांपुर के खुदागंज थाना के छितौनी गांव में राम आसरे मैथिल की हत्या की गयी मारने वाले मुख्यमंत्री के जाति के लोग थे इसलिए कार्यवाही नहीं की गयी क्योंकि भाजपा के विधायक का दबाव था।

भाजपा हमें गुलाम और मजदूर बना कर रखना चाहती है। विश्वकर्मा स्कीम इसी का नतीजा है । ट्रेनिंग लो टूल किट्स लो और मजदूरी करो। अधिकारी मत बनो।डाक्टर इंजीनियर प्रोफेसर आईएएस मत बनो। यही इनका भाजपा का रामराज है।

जब तक राजनीति में और सरकार में विश्वकर्मा की हिस्सेदारी नहीं मिलेगी विश्वकर्मा लोग विधायक मन्त्री नहीं बनेंगे तब तक समाज की तरक्की नहीं हो सकती।

समाजवादी नीतियां ही मैथिल विश्वकर्मा समाज को आगे ले जा सकती है। कर्पूरी ठाकुर नाई समाज में पैदा होकर समाजवादी रास्ते पर चलकर मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करो पीडीए की ताकत बढ़ाओ। भाजपा संविधान पर बार बार हमला करती है। लोकतंत्र खतरे हैं। आरक्षण खत्म समाप्त करने की साज़िश की जा रही है।ऐसा रहा तो भविष्य में दलितों पिछड़ों को नौकरी नहीं मिलने वाली। भाजपा जायेगी सपा आयेगी तब पिछड़ों का पीडीए का सम्मान बढेगा।इसलिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ और श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाओ।

कार्यक्रम आयोजन हरिश मैथिल तथा संचालन गुड्डू ने किया।

कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव पूर्व विधायक प्रेमपाल यादव महासचिव सुरेश पाल चौहान रचित गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव महासभा बरेली जिला नरेश प्रसाद विश्वकर्मा बदायूं महासचिव संजय शर्मा राधेश्याम शर्मा नवल किशोर शर्मा मोहित विश्वकर्मा अवनीश यादव सतीश मैथिल नत्थू लाल कश्यप सुनीता पाल अशोक यादव प्रमोद शर्मा वेदप्रकाश शर्मा सहित आदि ने सम्बोधित किया।
शिव प्रकाश विश्वकर्मा

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *