माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के आयोजन के संबंध में जनपद के समस्त बैंको के साथ एक बैठक का आयोजन दिनांक 12.11.2025 को किया गया।
बैठक में एवं श्री मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, श्री रंजीत कुमार प्रबन्धक लीड बैंक, श्री अवधेश प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक,श्री अनूप कुमार सक्सेना वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन बैंक, श्री केशव अग्रवाल भारतीय स्टेट बैंक,श्री गौरव जैन केनरा बैंक, श्री सचिन अहिरवार एक्सेस बैंक, श्री सुनील गुप्ता बैंक ऑफ इंडिया, श्री आशीष सिंह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, श्री महेश साहू यूको बैंक,श्री बृजेन्द्र पाल सिंह बैंक ऑफ बडौदा,श्री अमन गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,श्री सौरभ पाराशर पंजाब नेंशनल बैंक आदि उपस्थित रहें।
बैठक में समस्त बैंको के प्रबन्धकों से यह अपेक्षा की गयी कि वह आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत करें, जिससे आम जन राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकें।
दिनांकः 12.11.2025
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
ललितपुर।






