भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर जिला इकाई अपने उच्च नेतृत्व के निर्देश पर भगवान विरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्मजयंती सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर धूमधाम से मनायेगी।यह कार्यक्रम आठ सितंबर से पन्द्रह सितंबर तक चलेगा । पन्द्रह सितंबर को शवरी आश्रम तालबैहट में हम लोग उनका जन्मदिन धूमधाम से मनायेंगे। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा को धरतीआवा यानि की धरती के पिता के रूप में आदिवासी मानते हैं जो पिता अपने जल जंगल जमीन की रक्षा करने बाला होता हैं।
महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी क्रांतिकारी नेता विरसा मुंडा को आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है और वे उन्हें भगवान विरसा मुंडा कहते थे। ज्ञातव्य हो कि मात्र पच्चीस वर्ष की अल्पायु में भी वे इतना काम कर गये कि उनकी ख्याति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।
उनका जन्म पन्द्रह नबम्बर अठारह सौ पचहत्तर को हुआ था इस तरह यह पन्द्रह नबम्बर उनकी देढ़ सौ वीं जन्मजयंती होगी ।
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि दशकों तक राज्य करती रही सरकारों ने हमारे नायकों में भी भेद रख अपने ऐजेण्डा और सुविधानुसार उन्हें प्रकाश में लाने का काम किया इस कारण बहुत से महानायकों को उनके कृतित्व के अनुसार पर्याप्त सम्मान नहीं मिल सका। भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार इस दिशा में विशेष काम कर नेपथ्य में पहुंचे बहुत से महानायकों को इतिहास में मुख्य स्थान पर प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया है। हमने सरदार बल्लभभाई पटेल और महारानी अहिल्याबाई की जन्म जयंती भी इसी कारण बहुत विस्तृत रुप से मनाने का काम किया है ।
जल, जंगल,जमीन को प्रकृति की देन
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि हम लोगों का प्रयास होगा कि जनजातीय लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अधिक से अधिक भगवान विरसा मुंडा के वारे में जानकारी रखें।
।नो जून उन्नीस सौ ईस्वी को जेल में ही उन्होंने इह लोक से परलोक प्रयाण किया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे महापुरुष को पुनः इतिहास के मुख्य पृष्ठ पर चमकाने का कार्य शुरू करेगी ताकि आम जन इनसे परिचित हो सके ।इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी,जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, , युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, दीपक पाराशर, रुपेश साहू आदि उपस्थित रहे।








