युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ललितपुर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम-सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला का उद्घाटन मा0 श्री रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक ललितपुर, श्री चन्द्रशेखर पंथ, मंत्री प्रतिनिघि द्वारा आज दिनांक 06.11.2025 को किया गया। राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, ललितपुर के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में, जनपद के स्थानीय कलाकरों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों शासकीय एवं अद्र्वशासकीय संस्थाओं के उत्कृष्ट कलाकरों द्वारा 1-डिक्लेमेशन 2-कहानी लेखन 3-पेटिंग 4-लोकनृत्य (समूह) 5-लोकगीत (समूह) 6-कविता लेखन 7-इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) मे प्रतिभावान बालक-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
युवा उत्सव कार्यक्रम में सांइस मेला में प्रथम रितिक एण्ड पार्टी, द्वितीय रामेश्वर एण्ड पार्टी; लोकनृत्य मे प्रथम रौनक सेन, द्वितीय मुस्कान; लोकगीत में प्रथम दिया चन्देल, द्वितीय कल्पना; पेटिंग प्रतियोगिता मंे साक्षी प्रथम, द्वितीय चुनमुन; कहानी प्रतियोगिता में प्रथम अंश, द्वितीय राधिका; कविता लेखन में सूर्याशी द्वितीय चांदनी राजा; भाषण में प्रथम मोनिका चैरसिया, द्वितीय कृष्ण प्रताप सिंह ने स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक के रूप में भाषण में श्री ओम प्रकाश, प्रवक्ता श्री वर्णी जैन इण्टर काॅलेज, ललितपुर, मो0 अली प्रवक्ता, जिला परिषद इण्टर काॅलेज ललितपुर; कविता लेखन में श्री हरी शंकर, प्रवक्ता पी0एन0इण्टर काॅलेज, ललितपुर, श्रीमती ऋतु बिलगैया, पी0एन0इण्टर काॅलेज, ललितपुर; पेन्टिंग श्री ओम प्रकाश, बिरथरे, सेवानि0 प्रधानाध्यपक राजकीय हाईस्कूल दावनी, श्री रमेश तिवारी, प्रवक्ता श्री वर्णी जैन इण्टर काॅलेज, ललितपुर; लोकनृत्य श्री मती गीतिमा तिवारी, स0अ, श्री कपिल सोनी, अतिथि कोरियोग्राफर; लोकगीत श्री मती गीतिमा तिवारी, स0अ, श्री कपिल सोनी, अतिथि कोरियोग्राफर; साइन्स मेला, श्री लाखन प्रसाद विश्वकर्मा, सेवानि0 स0अ0 राजकीय इण्टर काॅलेज ललितपुर, श्रीमती प्रियंका गौरव, स0अ0 राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के सदस्यो आदि द्वारा उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण श्री कैलाश नारायण निरंजन, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधनाचार्या राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, ने सयुक्त रूप से किया। श्री प्रदीप कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, ललितपुर, द्वारा समस्त गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का निर्वहन श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। श्रीमती प्रसून गुबरेले, श्रीमती अंजली शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने सहयोग किया गया एवं श्री मेराज अहमद खान, वरिष्ठ सहायक, ललितपुर तथा श्री राहुल जैन, पी0एन0इण्टर काॅलेज द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
(प्रदीप कुमार)
जिला युवा कल्याण एवं
प्रा0वि0द0 अधिकारी,
ललितपुर।









