कार्यालय नगर पालिका परिषद, ललितपुर शपथ ग्रहण समारोह

आज दिनांक 04.11.2025 को श्री श्री 1008 श्री तुवन मंदिर मैदान प्रांगण में पालिका परिषद, ललितपुर की नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री मनीष कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद, ललितपुर की भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं पालिका के अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित समस्त अतिथियों को फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकार पाल जी द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास हेतु समस्त नगर वासियों को आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही मा० राज्यमंत्री, मा० सदर विधायक, मा० जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखें। इसके अलावा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा भी अपने विचार रखे गये।
इसके उपरांत का घंटाघर चौराहे पर डा० शादीलाल कॉमर्शिलय कॉम्पलैक्स में स्थित नगर पालिका परिषद, ललितपुर कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) का भव्य स्वागत किया गया व नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। इस दौरान पालिका सभाकक्ष में मा० सभासदगणों व कर्मचारियों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्री चंडी मंदिर महंत श्री चन्द्रेश्वर गिरी महाराज, श्री सिद्धेश्वर मंदिर महंत, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव, राज्यमंत्री श्रीमनोहरलाल पंथ, सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरश्चिन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीराम निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष श्री सुभाष जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष श्री रमेश खटीक, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, एमएलसी शिक्षक प्रयागराज क्षेत्र श्री बाबूलला तिवारी, एमएलसी झांसी-ललितपुर-जालौन श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य पिछडा वर्ग आयोग श्री कुलदीप विश्वकर्मा, सदस्य महिला वर्ग आयोग श्रीमती अर्चना पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक गोस्वामी, जिला महामंत्री श्री बब्बू राजा बुन्देला, जिला महामंत्री श्री महेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री श्री वंशीधर श्रीवास, जिला महामंत्री श्री बलराम सिंह लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट श्री पुनीत परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष पाली श्री मनीष तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष महरौनी श्रीमति नीलम बड़ौनिया, प्रधानाचार्य मेडीकल कॉलेज डा0 श्री मयंक कुमार शुक्ला जी, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी / कार्यकर्तागण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी, पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा, लिपिक दीनदयाल सोनी, लिपिक हबीब खान, लिपिक दीपेन्द्र कुमार, लिपिक अभिषेक चौबे, लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, लिपिक सुधीर रावत, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, लिपिक विनोद कुमार, लिपिक श्री अमित पाराशर, लिपिक श्री अमित रैकवार, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू सहित नगर पालिका परिषद, ललितपुर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहा।

अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, ललितपुर

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *