छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए करे कार्य: महरौनी (ललितपुर )

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न
महरौनी (ललितपुर ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल गौना की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बैठक स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज सौजना में आयोजित की गई l जिसमें सर्व प्रथम मां भारती पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री साहब सिंह कोरवास ने किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान उन्नीस अगस्त से शुरू हो चुका है इसके लिए एक दो दिन में अभियान प्रमुखों और बी एल ओ टू की सूची जारी कर दी जाएगी।आप सब को यह करना है कि बूथ स्तर तक मतदाता सूची का अध्ययन करना है इसके लिए कार्यकर्ता वार बूथ पर दायित्व लेना है और रोज की अध्यन की रिपोर्ट प्रतिदिन उच्च नेतृत्व को अवगत कराना है ।इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी सहभागिता सुनिश्चित करना है ।जिन मतदाताओं की आयू एक जनवरी दो हजार पच्चीस को अठारह साल हो गयी हैं उन्हें अनिवार्य रूप से वोटर वनाना है । अगर कोई दो जगह से वोटर हैं तो उसे एक जगह से नाम कटवाने का कार्य करना है । उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का अध्ययन कर जो भी मतदाता 1 जनवरी 2025 को 18 साल के हो चुके हैं उनको वोटर लिस्ट में जुड़वाने का काम करें एवं सभी को एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सोंपने का काम करें बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला ने की l वहीं बैठक में मुख्य रूप से राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ , पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम निरंजन, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु श्रीवास्तव, ध्रुव सिसोदिया,नीतेश संज्ञा, अरविन्द कौशिक, संजय भोड़ेले, रजऊ राजा, चन्द्र दीप रावत,वीरचन्द जैन,देवेन्द्र तिवारी,रम्मी दीक्षित, मण्डल महामंत्री साहब सिंह बुन्देला कोरवास, नवल सिंह सड़कौरा, महिपाल सिंह बुन्देला, रामनाथ रजक, चन्द्रभान सुरैया, अशोक जैन, रतिराम कुशवाहा, जगत पटेरिया, काशीराम अहिरवार, शिवाजी राजा, रविन्द्र राठौड़, रविन्द्र जैन, मनोज राय, संजय राजा, कमल सिंह, राजवेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र सिंह,तिलक यादव,हल्काई रैकवार, उद्देतराम अहिरवार,नीरज पाराशर,सूरजसिंह,रामानंद लोधी,देवराम परिहार,शुभम राजा,बसंत लाल,बाबूलाल लोधी,रामसिंह बुन्देला,देवकिनन्दन वैद्य,जयपाल सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री साहब सिंह बुन्देला कोरवास ने किया l

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *