ललितपुर जिले के विकासखंड तालबेहट के राजपुर गांव के मजरा बीघा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान काजल पत्नी शिवम के रूप में हुई है। घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका शव मिलने के बाद जखौरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका महिला काजल का शव मिलने से ह्ड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मायके पक्ष के अनुसार, काजल की शादी दो साल पहले शिवम से हुई थी। परिवार का आरोप है कि संतान न होने के कारण ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली।
अनुपम लिटोरिया पूर्व प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया,महिला के कोई संतान नहीं है। और 2 वर्ष पूर्व महिला की शादी शिवम कुशवाहा के साथ हुई थी, और दोनों हंसी-खुशी रहते थे, जिसको लेकर जानकारी दी है।
जखौरा थाना प्रभारी हरिशंकर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जख़ौरा थाना प्रभारी हरिशंकर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सहीपता चल सकेगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। और कार्रवाई जारी है, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।






