
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का विरोध शुक्रवार को ललितपुर में देखने को मिला। सागर निवासी संतोष जैन पटना द्वारा जैन समाज के संत विद्यासागर महाराज सहित अन्य संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतरे।


रिमझिम बारिश के बीच सुबह 10 बजे कंपनी बाग में जैन, हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि साधु-संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी से सभी धर्मों के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ललितपुर में ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी और ब्रह्मचारी संजीव कटंगी के चित्रों पर कालिख पोतने और चप्पल बरसाने की घटना का भी विरोध किया। संजीव जैन कड़की ने कहा कि यह घटना निंदनीय है।https://youtu.be/p2YtEjbblBg?feature=shared click on link to watch video

प्रदर्शन में श्री दिगंबर जैन समाज विद्यावंशी, हिंदू जागरण मंच, साहू समाज समिति, श्री वीर व्यायामशाला सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।









