राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने वाले पर हो कड़ी कार्यवाही -बजरंग सेना

बजरंग सेना संगठन ने आज जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के परम पावन अवसर पर बार ब्लॉक के ग्राम सेमरा बुजुर्ग के होली फैमिली स्कूल में ध्वज रोहण के समय स्कूल प्रबंधन द्वारा तिरंगे का घोर अपमान किया गया जिसका वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में एक धर्म विशेष के चिन्ह के नीचे तिरंगे झंडे को फहराया गया है और हमारे राष्टीय ध्वज तिरंगे की फहराने के स्थिति बड़ी ही आपत्तिजनक है महोदय फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी धर्म विशेष के चिन्ह या प्रतीक को राष्टीय ध्वज के समान या ऊपर नीचे कही भी नहीं लगाया जा सकता है यह हमारे भारतीय फ्लैग कोड के नियम के विरुद्ध है
इस मामले से सभी देशवासियों और सभी हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है इस मामले से राष्ट हित की भावना को ठेस पहुंची है
ज्ञापन में बताया गया कि यह एक धर्म विशेष का निजी स्कूल है जहां प्रतिदिन कुछ न कुछ देश विरोधी हमारी संस्कृति विरोधी कार्य होते रहते है इन स्कूलों में सभी धर्म विशेष के लोग पढ़ते है अगर ऐसे ही हमारे बच्चों को भारतीय ध्वज का अपमान करना सिखाया जाता रहा तो आगे चलकर यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा…

जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से ललितपुर जिले में चल रहे ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की गुहार लगाई है जहां देश विरोधी गतिविधियां चलती है

जिला प्रभारी रामकुमार तिवारी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ऐसे स्कूल प्रबंधन पर राष्ट द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की गुजारिश की…

बजरंग सेना संगठन ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया कि अगर जल्द से जल्द इस मामले पर स्कूल प्रबंधन पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो बजरंग सेना संगठन समस्या ग्रामवासियों और हिंदूवादी संगठनों के साथ एक उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी….!!

ज्ञापन देते समय प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा,जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर,जिला प्रभारी रामकुमार तिवारी,जिला संयोजक ख़ुसाल समैया,पार्षद मनमोहन चौबे,वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा,वरिष्ठ सदस्य प्रीतीश तिवारी , जिला महासचिव जयराम दीक्षित,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक नायक, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ममता तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मनविंदर कौर,जिला प्रचार प्रसार मंत्री दीपेश उपाध्याय,विकास झा,सदस्य उपदेश आचार्य आदि सभी लोग उपस्थित रहे..!!

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *