वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम पांचाल का ललितपुर आगमन, सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

ललितपुर- इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री राधेश्याम पांचाल जी का अचानक एक आवश्यक कार्यवश ललितपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर वे ललित सुझाव न्यूज़ की संपादक एवं विश्वकर्मा ज्ञान सागर की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती पुष्पा झा के निवास पर भी पधारे। इस आत्मीय भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज को एक ध्वज के नीचे संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री पांचाल जी ने समाज में एकता, समरसता और जागरूकता लाने हेतु अपने विचार साझा किए, जो आने वाले समय में संगठनात्मक दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे। श्रीमती पुष्पा झा ने श्री राधेश्याम पांचाल जी के ललितपुर आगमन एवं उनके निवास पर पधारने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि इतने वरिष्ठ समाजसेवी ने समय निकालकर न केवल ललितपुर पधारने की कृपा की, बल्कि समाजहित के मुद्दों पर चर्चा कर हम…

Read more

Continue reading
बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…

Read more

Continue reading
अखिल भारतीय विराट संघ की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही विशेष

अखिल भारतीय विराट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक संगठनात्मक चर्चा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम पांचाल जी, उपाध्यक्ष सिंह राम पांचाल जी, वरिष्ठ महामंत्री रमेश पांचाल जी, महामंत्री लेखराज पांचाल जी और राधेश्याम पांचाल जी उपस्थित रहे। सविता पांचाल जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा झा जी की विशेष उपस्थिति ने बैठक को गरिमा प्रदान की। मीडिया प्रतिनिधि के रूप में ललित सुझाव न्यूज़ (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) के संपादक ललित जी भी बैठक में मौजूद रहे।

Read more

Continue reading
ललितपुर: व्यापारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, स्मार्ट मीटर पर रोक की रखी मांग

ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए…

Read more

Continue reading
“शब्दों की शौर्यांजलि”: चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ की जयंती पर ललितपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, कवियों ने दी काव्यांजलि

ललितपुर, 25 जुलाई — उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ की 119वीं जयंती के अवसर पर ललितपुर में एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी और वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ कवि और राष्ट्रवादी विचारक वीरेन्द्र ‘विद्रोही’ के साहित्यिक प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ, जिसने साहित्य और शहादत के मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण रचा। इस गरिमामय कार्यक्रम में साहित्य जगत के प्रतिष्ठित कवियों और विचारकों ने भाग लिया और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं के माध्यम से चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक महेश ‘मास्साब’ ने उद्घाटन भाषण में कहा, “आजाद केवल इतिहास नहीं, हमारे अंतर्मन में जीवित विचार हैं। उनकी आत्मगौरव की भावना आज भी हमारे संघर्षों का प्रेरणास्त्रोत है।” गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि सुदेश सोनी ने अपनी भावभीनी कविता के माध्यम से शहीदों की कुर्बानी को स्मरण किया, जबकि राष्ट्रवादी कवि शीलचन्द्र जैन शास्त्री ‘शील’ ने आज़ाद के तेजस्वी व्यक्तित्व को ओजपूर्ण काव्य में…

Read more

Continue reading
स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली दरें और निजीकरण के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर बिजली की बड़ी हुई दरें एवं निजीकरण के के संबंध में एक ज्ञापन यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित नाम से एवं नगर की समस्या को लेकर मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे, नलों में दूषित पानी आना, मुख बाजार में शौचालय का निर्माण एवं पुराने बने हुए शौचालय में यूरिन पोट एवं सफाई करने की मांग को लेकर दोनों उद्यापन उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपे2024 में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध संगठन ने किया था लेकिन बिजली चोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुसार स्वागत भी किया था लेकिन सरकार ने किस नियत के तहत दो कंपनी गोवा राज्य सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड की गई थी और सरकार ने कहा था यह कंपनियां केंद्र एवं राज्य में कहीं भी टेंडर नहीं डालेंगे फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने इन दोनों कंपनियों को स्मार्ट मीटर लगाने का…

Read more

Continue reading
जगत इंटर गद्दोपुर के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के पिताश्री एवं जगत इंटर कॉलेज गद्दोपुर के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आज कॉलेज परिसर के सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा, “स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा समाजवादी सोच के एक नेक और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव दूसरों की मदद की और कभी किसी का नुकसान नहीं किया। सादा जीवन और उच्च विचार उनके जीवन का आधार था। अशिक्षित क्षेत्र में उन्होंने जगत इंटर कॉलेज की स्थापना कर बेटियों को शिक्षित करने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो चुका है। आज कई छात्राएं देश की विभिन्न सेवाओं में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।” पूर्वमंत्री ने कहा कि स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। कार्यक्रम में प्रबंधक आयुष विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य हरिलाल प्रजापति,…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रगति हेतु जखौरा विकासखण्ड में समीक्षा बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 10.07.2025 को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के महत्वपूर्ण घटकों में सम्मिलित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज में अपेक्षित प्रगति हेतु श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य विकास अधिकारी, ललितपुर की अध्यक्षता में विकासखण्ड जखौरा में संचालित बैंको के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं विकास खण्ड जखौरा के समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री रमेश कुमार यादव, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), श्री सौरभ वर्नवाल, खण्ड विकास अधिकारी, जखौरा, श्री रंजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, पी0एन0बी0 ललितपुर, समस्त बैंको के जिला समन्वयक एवं जिला मिशन प्रबंधक (एन0आर0एल0एम0) भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बताया बताया गया कि विकासखण्ड जखौरा को सी0सी0एल0 हेतु पत्रावलियों के प्रेषण के लक्ष्य 220 के सापेक्ष 205 पत्रावलियों का प्रेषण विभिन्न बैंक शाखाओं में किया जा चुका है। तदोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बैंक शाखावार पे्रषित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों से…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी ने गुरु पूर्णिमा पर संत समाज का किया सम्मान

गुरुपूजन और आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति दिखाई आस्था गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं मंडल इकाइयों ने पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार संत समाज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले भर के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मठों एवं आश्रमों में जाकर संतों, पुजारियों एवं गुरुओं का पूजन कर उन्हें तिलक, माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीधाम पहुँचकर परमपूज्य चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत तुवन मंदिर में महंत श्री राम-लखन दास जी, नृसिंह मंदिर में पुजारी लक्ष्मी नृसिंह जी, राजाराम मंदिर में पुजारी महादेव जी और श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व प्रभजोत सिंह का भी श्रीफल भेंट कर एवं शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिगंबर जैन अटा मंदिर में जाकर…

Read more

Continue reading
ललितपुर में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने उद्योग बंधुओं संग की बैठक, समस्याएं सुनीं और दिए समाधान के निर्देश

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले ललितपुर में अब रोजगार और औद्योगिक विकास को लेकर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अगुवाई में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं। स्वयं जिलाधिकारी ने बैंकों में जाकर आवेदनों की समीक्षा की और तेजी से ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराई है। जिलाधिकारी ने बीघाखेत में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक आस्थान की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यू.पी.एस.आई.सी. के अवर अभियंता…

Read more

Continue reading