छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए करे कार्य: महरौनी (ललितपुर )
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्नमहरौनी (ललितपुर ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल गौना की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बैठक स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज सौजना में आयोजित की गई l जिसमें सर्व प्रथम मां भारती पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री साहब सिंह कोरवास ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान उन्नीस अगस्त से शुरू हो चुका है इसके लिए एक दो दिन में अभियान प्रमुखों और बी एल ओ टू की सूची जारी कर दी जाएगी।आप सब को यह करना है कि बूथ स्तर तक मतदाता सूची…
Read more















