जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन अटैक, अखनूर में गोलीबारी की सूचना; पूरा शहर ब्लैक आउट

जम्मू-कश्मीर के सांबा और अखनूर में एक बार फिर ड्रोन अटैक और गोलीबारी की खबरें आ रही है। सांबा में ड्रोन हमले की सूचना है जिसके बाद वहां ब्लैक आउट कर दिया गया है। वहीं अखनूर में गोलीबारी की भी खबर है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें। हम आपको पल-पल की खबर से अपडेट करते रहेंगे।l श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा फिर से ड्रोन अटैक होना शुरू हो गया है। सांबा में ड्रोन हमले और अखनूर में गोलीबारी होने की सूचना है। सांबा से हमारे संवाददाता से मिली सूचना के अनुसार ड्रोन अटैक होने के बाद सांबा में ब्लैक आउट हो गई है। अखनूर के अंतर्गत प्रगवाल सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और इसके बाद वहां गोलाबारी हुई है।

Read more

Continue reading
Mother’s Day

माँ, तू मेरी पहली दुआ है, हर दर्द में तू ही तो दवा है। तेरे बिना ये साँसें भी अधूरी हैं, तेरे प्यार में ही तो मेरी दुनिया पूरी है। जब गिरा, तूने थामा, जब रोया, तूने चुप कराया। हर मोड़ पर तू बनी मेरी ढाल, तेरे जैसा ना कोई, तू सबसे कमाल। तेरे हाथों का खाना, वो मीठी सी झिड़की, तेरे गले की गर्मी, वो पल की झलकियाँ। जो तूने किया, वो कोई कर न पाया, तेरे त्याग को शब्दों में कह न पाया। माँ, तेरा शुक्रिया उन अनकहे लम्हों के लिए, हर चुपचाप दिए गए प्यार के लिए। मदर्स डे पर बस इतना कहना है, मेरी पूरी दुनिया – बस तू ही रहना है। Uma Rajpoot____

Read more

Continue reading
हैप्पी मदर्स डे

माँ, तेरे बिना सब सूना है तेरे आँचल में ही सुकून है। तेरी ममता की छाया में, हर दर्द भी मीठा लगता है। तेरी गोद है सबसे प्यारी, जैसे जन्नत की कोई क्यारी। तेरी बातें, तेरा प्यार, हर पल देती हैं अपार उपहार। तू थकती नहीं, बस चलती जाती, हर मुश्किल में मुस्कुराती। माँ, तुझसे सुंदर कुछ नहीं, तेरे बिना ये जीवन अधूरा कहीं। धन्यवाद माँ, इस प्यार के लिए, माँ, तुझे मेरा नमन – हर बार के लिए।

Read more

Continue reading
सरकारी जमीनों पर न होने पाये कब्जा, दोषियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही : डीएम 

चारागाह की भूमि पर होगा वियावाकी वृक्षारोपण, फलदार पौधे व हरी घास लगायी जाएगी ललितपुर। आज शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत कल्यानपुरा विकास खण्ड बिरधा का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत कल्यानपुरा के श्यामपुरा में खाली पड़ी 30 एकड़ भूमि में मियाबांकी वृक्षारोपण, मोरिंग (सहजन) वृहद वृक्षारोपण, अमृत सरोवर तथा पार्क का निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उक्त सभी कार्य 2-3 दिवस में प्रारम्भ कराते हुये वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व गड्डाखुदान कार्य पूर्ण करते हुये वृक्षारोपण आरम्भ कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी जमीनों पर कब्जा न होने पाए, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और ऐसी सरकारी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराते हुए मियावाकी वृक्षारोपण कराये और हरी घांस उगायें। इस दौरान ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में पुराने मियाबाकी वृक्षारोपण कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुराने प्राविधान के अनुसार शेष बेड का निर्माण 5 जून से पहले पूर्ण कर वृक्षारोपण…

Read more

Continue reading
पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभागों के साथ की बैठक

पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक *ऑपरेशन सिंदूर* के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने रक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न व अन्य आकस्मिक विभागों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की।    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी सतर्क एवं जागरुक रहें, इसके लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आकस्मिकता वाले विभाग अपने संसाधनों को सक्रिय व किसी भी स्थिति के लिए उपलब्ध रखें। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दें, किसी भी स्थान पर आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, ईधन आदि का भण्डारण न होने दें, इसके लिए भण्डारण गृहों का निरीक्षण करते रहें, किसी भी स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो, जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 39,910 वादों का निस्तारण, ₹5.82 करोड़ से अधिक की समझौता राशि निर्धारित

जिला न्यायालय परिसर, ललितपुर में 10 मई 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज (प्रथम) श्री यादवेन्द्र सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक जायसवाल की देख-रेख में सम्पन्न इस कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता तथा वादी-प्रतिवादी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य आकर्षण एवं सेवा गतिविधियाँ वादों का निस्तारण एवं समझौता राशि न्यायिक अधिकारियों के योगदान (चयनित आंकड़े) विविध श्रेणियों का योगदान इस अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी तथा वादकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को बिना लंबित मुकदमों के त्वरित एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने व्यापक स्तर पर सुलह-समझौते को प्रोत्साहित किया।

Read more

Continue reading
राजकीय फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में 100-दिन का उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में सुकूनदायक स्वरोजगार के अवसरों के लिए 100-दिन का “उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गांवों और कस्बों के इच्छुक युवक एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करेगा और स्वरोजगार के पथ पर उनका मार्गदर्शन करेगा। प्रमुख विवरण कैसे करें आवेदन अधिक जानकारी एवं संपर्क इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाना, स्थानीय कच्चे माल का आधुनिकीकरण एवं मूल्य वर्धन माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इच्छुक आवेदक समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें।

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, नागरिकों से आपसी सुलह के माध्यम से वाद निस्तारण की अपील

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर, ललितपुर एवं जनपद की समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित वादों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से समाधान कराएं। इस लोक अदालत में मोटर वाहन ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, विद्युत अधिनियम, स्टाम्प अधिनियम, श्रम अधिनियम, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, स्थायी लोक अदालत, नगर पालिका टैक्स, पुलिस अधिनियम, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम, आयकर, वाणिज्य कर, जलकर, वन अधिनियम, सेवा संबंधी वाद, तथा चेक बाउंस जैसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वादकारियों से अनुरोध किया…

Read more

Continue reading
ललितपुर में 14 मई को रोजगार मेला: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, विभिन्न कंपनियों में 600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती

जनपद ललितपुर के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर के तत्वावधान में दिनांक 14 मई 2025 को शिव प्राइवेट आईटीआई, ललितपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य कंपनियों की भागीदारी की भी संभावना है। मेले में भाग लेने के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर Job Seeker के रूप में पंजीकरण कराना आवश्यक है, जिसके पश्चात वे इच्छित कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। मेले के साथ-साथ एक कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं करियर निर्माण के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है…

Read more

Continue reading
ललितपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के तहत प्रथम महिला प्रकोष्ठ का गठन, अनीता मोदी बनीं अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष के अंतर्गत अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र, ललितपुर में महिला मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड इकाई के तत्वावधान में ललितपुर में प्रथम महिला प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्रीमती अनीता मोदी को अध्यक्ष एवं श्रीमती अनुपमा बजाज को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल जैन (सिकंदराबाद) की अध्यक्षता एवं प्रांतीय संयोजिका श्रीमती मीनू जैन (गाजियाबाद) के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं सामूहिक मंगलगान “भावना दिन रात मेरी, सब सुखी संसार हो” से हुआ। प्रकोष्ठ में अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ भी की गईं: मधु जैन खजुरिया को उपाध्यक्ष, सुषमा जैन को कोषाध्यक्ष, अंजली सराफ को मुख्य संयोजिका, जबकि मोहनी जैन, उमा जैन, सुषमा खजुरिया और विजया जैन हिरावल को सह संयोजिका नियुक्त किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर तिलक, माला और साहित्य से सम्मानित किया…

Read more

Continue reading