जल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित समीक्षा बैठक
आज दिनांक 15.05.2025 को अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, ललितपुर की अध्यक्षता में मेसर्स जे०एम०सी० ललितपुर द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं (मसौरा सिंदवाहा, गौना नाराहट व सैदपुर कुम्हैड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना) में पेयजल आपूर्ति व सीसी रेस्टोरेशन की समीक्षा बैठक सिंदवाहा स्थित डब्ल्यूटीपी में आहूत की गयी है। बैठक में जल निगम के सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, पीएमसी, टीपीआई एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक एवं समस्त स्टाफ ने बैठक में उपस्थित रहे। मसौरा-सिंदवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना में 45 नग ग्राम, गौना नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 54 नग ग्राम एवं सैदपुर-कुम्हैडी ग्राम समूह पेयजल योजना में 46 नग ग्राम सम्मिलित है। अपर जिलाधिकारी महोदय, द्वारा योजनावार ग्रामों में की जा रही जलापूर्ति की समीक्षा की गयी एवं ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समस्या न हो. इसके लिए सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि अपनी देखरेख में जिन ग्रामों में लीकेज…
Read more





